Samastipur

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी सीमाओं को किया गया सील, थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को होने वाले लोकसभा चुनाव की सभी प्रक्रिया प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है। स्थानीय यूआर कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से सभी 310 बूथों के मतदान कर्मियों को ईवीएम व वीवीपैट उपलब्ध करा बूथों तक पहुंचा दिया गया है। वहीं इस अर्द्धसैनिक बलों को भी मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया है। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम करने के साथ-साथ हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी सीमाओं को सोमवार को सील कर दिया गया है।

समस्तीपुर जिले के मात्र एक हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में 07 मई को लोकसभा चुनाव होने के कारण जिला और सभी अनुमंडल के अधिकारी एवं पदाधिकारी हसनपुर में ही कैंप करेंगे। मिली जनाकारी के मुताबिक 170 भवनों में 310 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था पर नजर रखने को लेकर यहां के 155 मतदान केंद्रों से मतदान प्रक्रिया की वेब कास्टिंग की जाएगी । प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा के लिए तमाम व्यवस्थाएं की गई है।

मंगलवार को होने वाले चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र के 302441 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 158585 पुरुष, 143854 महिला, 2 ट्रांसजेंडर व 178 सेवा मतदाता शामिल हैं। वहीं चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराये जाने को लेकर पूरे क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटा गया है, जिसमें एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक-एक सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को भी लगाया गया है । तीन मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है , जहां मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध होगी।

विधि व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए अर्धसैनिक बल, पुलिस बल व होमगार्ड की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति की गई है । विदित हो कि खगड़िया लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान कराया जा रहा है । एनडीए गठबंधन में यह सीट लोजपा(रा) के खाते में आयी है । पार्टी ने व्यवसायी राजेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया है । उनके समक्ष इंडी गठबंधन से सीपीएम के संजय कुमार हैं । इस सीट पर पिछले दो चुनावों से लोजपा का कब्जा था । बहरहाल इस सीट पर एनडीए व इंडी गठबंधन के बीच मुकाबले की चर्चा जोरों पर है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना टिकट सफर कर रही नेहा झा को कैसे मिली जमानत ? पढ़े वकील ने क्या दी दलील, बिना टिकट की बात पर कैसे मिली जमानत !

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच से भारी मात्रा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर नामांकन…

5 घंटे ago

6.31 करोड़ की ठगी, 4 गिरफ्तार और म्यूल अकाउंट में 90 लाख का लेन-देन… समस्तीपुर में कैसे खुला डिजिटल अरेस्ट का बड़ा राज?

समस्तीपुर : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक व्यक्ति से 6.31 करोड़ रुपये की साइबर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाने पर 14 कांडों में जब्त 1 हजार 605 लीटर विदेशी शराब का हुआ विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में सोमवार को 14 कांडों में जब्त शराब का विनष्टीकरण…

15 घंटे ago

ज्ञान गौरव जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की चौथी वार्षिक आमसभा संपन्न, 82.55 लाख का हुआ कारोबार

समस्तीपुर : ज्ञान गौरव जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड (टीएलसी) की चौथी वार्षिक आमसभा…

18 घंटे ago