Samastipur

हसनपुर में बनाए गए हैं 310 मतदान केंद्र, तीन जगह होगा आदर्श मतदान केंद्र, 7 मई को होगी वोटिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- 7 मई को 25 खगड़िया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के 140-हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में, लोकसभा निर्वाचन 2024 का मतदान 310 मतदान केंद्रों पर होगा। वहां के सभी मतदान केंद्र कुल 170 भवनों में अवस्थित किये गये हैं जहां 155 मतदान केंद्रों से मतदान प्रक्रिया की वेब कास्टिंग की जाएगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी समस्तीपुर के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पेय जल एवं हिट वेव से बचाव के लिए शेड की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के 310 केंद्रों पर कुल 302441 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 158585 पुरुष , 143854 महिला, 2 तृतीय लिंग एवं 178 सेवा मतदाता शामिल हैं।

3300 दिव्यांग मतदाताओं में 1920 पुरुष दिव्यांग तथा 1380 महिला दिव्यांग मतदाता हैं। 85 से ऊपर की आयु के मतदाताओं की संख्या 1896 है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए सभी मतदान केंद्रों पर कुल 310 व्हील चेयरों की व्यवस्था है। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान वाले समस्त क्षेत्र को 36 सेक्टरों में विभक्त किया गया है। जिसमें एक – एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक-एक सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को भी लगाया गया है।

तीन मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है। विधि व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए अर्धसैनिक बल, होमगार्ड, पुलिस बल की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति की गई है। विधि व्यवस्था को इतना चुस्त-दुरुस्त बनाया गया है कि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे तथा लोकतंत्र के इस महापर्व को शांतिपूर्ण तरीके से उल्लास मय महसूस कर सकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

4 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

5 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

5 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

10 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

17 घंटे ago