Samastipur

समस्तीपुर: गर्मी में अप्रत्याशित वृद्धि से हरा चारा की किल्लत, दूध का भी घट गया उत्पादन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मौसम के बदलते तेवर के कारण गर्मी में अप्रत्याशित वृद्धि हो गयी है। गर्म पछुआ हवा के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। तपिश के कारण खेतों में लगे हरा पशुचारा पर भी प्रतिकुल असर पड़ा है। जिले में घास की किल्लत हो गयी। इसका असर दूध उत्पादन पर भी दिखने लगा रहा है। मार्च व अप्रैल की अपेक्षा मई में करीब 15 फीसद दूध उत्पाद में गिरावट हो गयी है। इसका नुकसान पशु पालकों को उठाना पड़ रहा है।

इतना ही नहीं घटते उत्पादन इफेक्ट डेयरी उद्योग पर भी दिख रहा है। जिले में डेयरी की करीब नौ सौ समितियां हैं। इनसे 80 हजार से ज्यादा पशुपालक जुड़े हैं। पहले हर दिन समितियों द्वारा करीब एक से डेढ़ हजार हजार लीटर दूध की आपूर्ति रोज की जाती थी। लेकिन, वर्तमान में रोज करीब 75 से 80 हजार लीटर दूध का ही संग्रह हो पा रहा है।

भैस की दूध में सबसे ज्यादा गिरावट :

पशुपालकों का कहना है कि हीटवेव की वजह से सबसे ज्यादा भैंस के दूध में गिरावट आयी है। अमूमन भैंस को पालक खुले स्थानों पर रखते हैं। साथ ही हर दिन खाली पड़े खेतों में उसे घास चराते हैं। परंतु, वीरान खेतों में हरा चारा ढूंढे नहीं मिल रहा है। बांध स्थित खटाल संचालक रौशन यादव कहते हैं कि आग उगल अगला गर्मी के कारण खेत वीरान हैं। घास कहीं दिखता नहीं है। हरा पशु चारा कई किसानों ने लगाया है। लेकिन, गर्म पछुआ हवा चलने से मुरझा गये हैं। मवेशियों को पैकेट बंद पशु आहार खिलाना पड़ रहा है।

मानसून के बाद ही उत्पादन में वृद्धि :

हरा चारा की किल्लत के बीच गर्मी की मवेशी भरभेट भोजन नहीं कर पा रहे हैं। इसक सीधे-सीधे असर दूध उत्पादन पर पड़ा है। किसानों की माने तो मानसून की बारिश के बाद ही दूध का उत्पादन बढ़ सकता है। अभी खेतों में लगी मूंगी की फसल भी तेज धूप के कारण खराब हो रही है। यही स्थिति अन्य फसलों की है। चार दिन पूर्व हुई बारिश से खेतों में नमी लौटी थी लेकिन फिर वहीं स्थिति बन गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

2 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

4 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

4 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

5 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

15 घंटे ago