National

नवाज शरीफ की जुबां पर 25 साल बाद आया कारगिल युद्ध का सच, बोले- पाकिस्तान ने समझौता तोड़ा, ये हमारी गलती थी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मंगलवार को स्वीकार किया कि इस्लामाबाद ही साल 1999 में उनके और भारत के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के बीच हुए लाहौर समझौते को तोड़ने के लिए जिम्‍मेदार है. तब जनरल परवेज मुशर्रफ के कारगिल युद्ध छेड़कर इस समझौते का उल्‍लंघन किया था. शरीफ ने पीएमएल-एन की बैठक में कहा, “28 मई, 1998 को पाकिस्तान ने पांच परमाणु परीक्षण किए. उसके बाद वाजपेयी साहब यहां आए और हमारे साथ एक समझौता किया, लेकिन हमने उस समझौते का उल्लंघन किया. यह हमारी गलती थी.”

नवाज शरीफ और अटल बिहारी वाजपेयी ने लाहौर में एक ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के बाद 21 फरवरी, 1999 को एक समझौते पर साइन किए थे. दोनों देशों ने शांति और स्थिरता की बात कर भविष्‍य में मजबूत रिश्‍ते को बल दिया था, लेकिन कुछ महीने बाद जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में पाकिस्तानी घुसपैठ के कारण कारगिल युद्ध हुआ. शरीफ ने कहा, “राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण करने से रोकने के लिए पाकिस्‍तान को 5 अरब अमेरिकी डॉलर की पेशकश की थी, लेकिन मैंने इनकार कर दिया. अगर (पूर्व प्रधानमंत्री) इमरान खान जैसे व्यक्ति मेरी सीट पर होता तो उन्होंने क्लिंटन की पेशकश स्वीकार कर ली होती.”

नवाज शरीफ बने पार्टी अध्‍यक्ष 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को मंगलवार को सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) पार्टी का ‘निर्विरोध’ अध्यक्ष चुना गया. पनामा पेपर्स लीग मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पद छोड़ने के लिए मजबूर हुए शरीफ छह साल बाद दोबारा इस पद पर चुने गए हैं. 74 साल के नवाज शरीफ तीन बार पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. पाकिस्‍तान में अरेस्‍ट से बचने के लिए वो चार साल तक ब्रिटेन में रहे. देश में सत्‍ता परिवर्तन के बाद पिछले साल अक्टूबर में वो पाकिस्तान में लौटकर वापस आए थे.

बिना किसी विरोध के चुने गए

नवाज शरीफ को पार्टी की आम परिषद की बैठक में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया. पीएमएल-एन के चुनाव आयुक्त राणा सनाउल्लाह ने आम परिषद को बताया कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए केवल नवाज को ही नामित किया गया था. सनाउल्लाह ने अपनी सीटों पर खड़े होकर उनके नामांकन का समर्थन कर रहे आम परिषद के सदस्यों से मंजूरी मांगी. उन्होंने उनके पक्ष में नारे लगाए.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

13 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

20 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

20 घंटे ago