Samastipur

समस्तीपुर डीएम ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर (अ.जा.) और उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन को लेकर जिले में चल रहे मतदान की तैयारियों के क्रम में जिला निर्वाची पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के मैदान में बनाए गए पोलिंग पार्टी के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कई बिन्दुओं पर अभी से तैयारी पूर्ण रखने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान 23- समस्तीपुर, (अ.जा.)लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 131-कल्याणपुर (अ.जा.), 132-वारिसनगर, 133-समस्तीपुर एंव 139- रोसड़ा (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ईवीएम, बज्रगृह, है कमीशनिंग, पार्टी मिलान, सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र आदि की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही पोलिंग पार्टी मिलान को लेकर कॉलेज मैदान में बनाए जा रहे पंडाल निर्माण को भी देखा।

इसके अलावा डीएम ने 134- उजियारपुर, 135- मोरवा, 136-सरायरंजन, 137- मोहिउद्दीननगर एंव 138- बिभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर केंद्रीय विद्यालय ईसी समस्तीपुर में चल रही तैयारियों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारी को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग पंडाल स्थापित करने का निर्देश दिया।

मौके पर अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी, एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त के.डी. प्रौज्वल, उप निर्वाचन पदाधिकारी बिनोद कुमार, सदर एसडीएम दिलीप कुमार, डीपीओ एसएसए मानवेंद्र कुमार राय, बीडीओ राहुल कुमार सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

8 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

13 घंटे ago