Samastipur

समस्तीपुर जिले के 12 विभिन्न प्रखंड सह अंचल कार्यालय व आवास बनाने की योजना अधर में लटकी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के 12 प्रखंड सह अंचल कार्यालय व आवास बनाने की योजना अधर में लटकी हुई है। आज से एक वर्ष पूर्व 12 प्रखंड सह अंचल कार्यालयों के लिये कार्यालय भवन निर्माण और आवास निर्माण को लेकर लेकर कवायद शुरू की गयी थी। 4 मार्च 2023 को जिलाधिकारी के द्वारा अपने पत्रांक 140 के जरिये 4 मार्च 2023 को ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के सचिव को पत्र लिखा गया था।

जिले के कल्याणपुर, रोसड़ा, सिंघिया, समस्तीपुर, सरायरंजन, दलसिंहसराय, वारिसनगर, विभूतिपुर, उजियारपुर, मोरवा तथा पूसा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के लिये भवन सह आवास का निर्माण होना है। इन प्रखंडों में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भवन बहुत पुराना है। कई कार्यालय जर्जर हो चुके हैं। विभागों को चलाने के लिये पर्याप्त कमरे व जगह की दिक्कत है। अभिलेखों व फाइलों को रखने में भी परेशानी होती है। ऐसे में इन प्रखंडों में प्रखंड सह अंचल कार्यालय बनने से इन समस्याओं से निजात मिलती। कुछ कार्यालयों के भवन बहुत अधिक जर्जर हैं।

दूसरी ओर आवास की सुविधा नहीं होने से अधिकारियों और कर्मियों को परेशानी होती है। बाहर से आये अधिकारी आवास के अभाव में मुख्यालय से बाहर रहने को विवश रहते हैं। कल्याणपुर प्रखंड में वर्षों पूर्व बनने अधिकारी व कर्मी आवास पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, इसमें रह पाना मुश्किल है। ऐसी स्थिति अधिकारी व कर्मी को परेशानी होती है। वे कहीं अन्य रहकर यहां ड्यूटी करने आते हैं। बाहर से आने जाने में वे लेटलतीफ भी हो जाते हैं। वैसे कर्मी जो दूर व अन्य जिलों के हैं, उन्हें आवास की व्यवस्था नहीं रहने से बहुत अधिक परेशानी होती है। वे या तो जिला मुख्यालय में आवास किराया पर लेकर रहते हैं, यहीं से प्रखंड व अंचल कार्यालय जाकर ड्यूटी करते हैं, कुछ आसपास किराया पर आवास लेकर ड्यूटी करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

3 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

3 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

13 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

14 घंटे ago