एक साथ समस्तीपुर जिले के 16 प्रखंडों में औचक निरीक्षण से कर्मियों में हड़कंप; गायब मिले कई कर्मी, DM करेंगे अनुशासनिक करवाई
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के निर्देश पर आज जिले के 16 प्रखंडों के प्रखंड स्तरीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। चार प्रखंडों कल्याणपुर, खानपुर, पूसा एवं विभूतिपुर के वरीय पदाधिकारियों के डीएलएमसी के बैठक में रहने के कारण यहां औचक निरीक्षण नहीं हो पाया। यह औचक निरीक्षण ठीक 10 बजे पूर्वाह्न में शुरू किया गया और 11 बजे पूर्वाह्न तक चला।
इस जांच में 37 प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और 84 कर्मी अनुपस्थित पाए गए या विलंब से कार्यालय आए। इन अनुपस्थित या विलंब से आए कर्मियों पर जिला पदाधिकारी के द्वारा अनुशासनिक करवाई की जायेगी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी वारिसनगर महमूद आलम के द्वारा बताया गया कि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, वारिसनगर का कार्यालय पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट के बाद खुला। वहीं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वारिसनगर का कार्यालय पूर्वाह्न 10 बजकर 30 तक बंद पाया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी वारिसनगर अनुपस्थित पाए गए। इस औचक निरीक्षण से प्रखंड स्तरीय कार्यालयों के कर्मियों में हड़कंप मच गया।
एक साथ समस्तीपुर जिले के 16 प्रखंडों में औचक निरीक्षण से कर्मियों में हड़कंप; गायब मिले कई कर्मी, DM करेंगे अनुशासनिक करवाई#Samastipur @DM_Samastipur pic.twitter.com/iaZtm0TGFV
— Samastipur Town (@samastipurtown) May 25, 2024

