Samastipur

बिथान में युवती पर हुए फायरिंग मामले का साजिशकर्ता सहोदर भाई ही निकला, साले व बहन के प्रेम से था नाराज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/बिथान :- बिथान थाना क्षेत्र के पुसहो गांव में 20 वर्षीया युवती हुए फायरिंग मामले का साजिशकर्ता सहोदर भाई ही निकला। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेम प्रसंग उसके भाई के साला के साथ काफी दिनों से चल रहा है। दोनों परिवार की सहमति से शादी की तिथि भी इसी 31 मई को तय है। जिसका विरोध उसका बड़ा भाई संदीप कर रहा है। फिलहाल संदीप परदेश में रह रहा है। वह अपनी बहन व साले के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर संदीप का ससुराल से भी संबंध मधुर नहीं है।

इसी बात को लेकर पति व पत्नी के बीच भी दरार चल रहा है। संदीप की पत्नी भी मायके में रह रही है। हालांकि संदीप के घरवालों व उसके ससुरालवालों को उसकी बहन व उसके साले की होने वाली शादी से कोई ऐतराज नहीं है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके भाई संदीप ने ही हमले की साजिश रची है। जिसमें उसके गांव का ही एक युवक व उसका साथी शामिल है। पीड़िता का कहना है कि बीते सोमवार शाम वह खेत से लौट रही थी, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उस फायरिंग कर दी। उसने हुलिया से एक को पहचान लिया था।

सहोदर भाई समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज :

पुसहो में बीते सोमवार शाम 20 वर्षीया युवती पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली चलाए जाने मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस संबंध में बिथान थानाध्यक्ष जवाहर लाल राम ने बताया कि पीड़िता सोनी कुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें पीड़िता ने अपने सहोदर भाई समेत दो लोगों को नामजद किया है। इसके अलावा एक अज्ञात को भी आरोपित किया है।

पीड़िता का कहना है कि उसके सहोदर भाई संदीप कुमार के इशारे पर ही गांव के एक लड़के व उसके साथी ने इस घटना को अंजाम दिया है। उसका भाई संदीप उसके प्रेम-प्रसंग के खिलाफ था, इसको लेकर वह बार-बार पारिवारिक कलह करता था। इधर, घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी में जुटी है। बिथान थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना के बाद से ही आरोपी गांव छोड़कर फरार है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी को कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। तकनीकी सेल के माध्यम से आरोपियों के ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

6 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

7 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

11 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

12 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

14 घंटे ago