Samastipur

समस्तीपुर: खेत से मूंग तोड़कर लौट रही युवती पर बदमाशों ने की फायरिंग, कनपट्टी को छूते निकली गोली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान थाने क्षेत्र अंतर्गत पूसहो गांव में बाइक सवार बदमाशों ने खेत से लौट रही एक 20 वर्षीय युवती पर गोली चला दी। घटना सोमवार शाम की बताई गई है। गोली युवती की कनपट्टी को छूते हुए निकल गयी। जिसके कारण युवती बाल-बाल बच गयी, हालांकि गन पाउडर से वह आंशिक रूप से जख्मी हो गयी।

जख्मी युवती की पहचान पुसहो निवासी सचिदानंद महतो की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद जख्मी युवती को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिथान ले जाया गया, जहां युवती को बेहतर इलाज को रेफर कर दिया गया। युवती के होश में आने के बाद बिथान पुलिस घटना की जानकारी ले रही है। वहीं बाइक सवार बदमाशों की पहचान को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवती अपनी मां के साथ अपने खेत में मूंग तोड़ने गई थी। मूंग तोड़ने के बाद युवती की मां ने उसे घर जाने को कहा और खुद घास काटने लग गयी। युवती खेत से सड़क पर आयी ही थी कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। सूचना पर बिथान व लरझाघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी गयी। बिथान थानाध्यक्ष जवाहरलाल राम ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

1 घंटा ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

6 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

8 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

8 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

8 घंटे ago