Samastipur

अगर 56 इंच का सीना है , तो 2014 में दिए गए भाषण बोलें; मुकेश सहनी की पीएम मोदी को चुनौती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

वीअईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। सहनी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी जी केवल झूठ बोलते हैं। वे कहते है कि उनका सीना 56 इंच है। सहनी ने चुनौती देते हुए कहा कि वे केवल 2014 में दिए गए अपने भाषण को मंच से बोल दे, उन्हें पता चल जाएगा कि उनका सीना 56 इंच का है या 36 इंच का। रविवार को राजद के नेता तेजस्वी यादव के साथ सारण में चुनावी सभा के दौरान सहनी ने ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ समाज को तोड़ने का काम करते है। ये रोजगार या महंगाई की नहीं बल्कि हिंदू – मुस्लिम, मंदिर – मस्जिद की बात करते है । यूपी के सीएम हो या असम के सीएम हो वे भी यहां आकर लड़ाने की बात करते हैं। सहनी ने कहा कि जो नेता धर्म की राजनीति करते हैं, उन्हें हटाने की जरूरत है। ये इसी नाम पर समाज को तोड़ते हैं, इन्हें जवाब देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। यही संविधान है, जिसने हमें अधिकार दिया है। महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री चुनने के लिए है। आज जो सरकार है वह नहीं चाहती है कि गरीब और पिछड़े आगे बढ़े और सम्मान के साथ जिंदगी जिए।

सहनी ने कहा कि सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में देकर आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने लोगों को एकजुट होकर महागठबंधन की लालू प्रसाद की विचारधारा वाली सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि हमे ऐसी सरकार चाहिए जो गरीबों को अधिकार दे और गरीबों का कल्याण करें। उन्होंने कहा कि हमें सामाजिक न्याय को मजबूत कर राहुल गांधी और लालू यादव के हाथों को मजबूत करना है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

9 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

11 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

16 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

17 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

17 घंटे ago