Samastipur

समस्तीपुर में स्कूली बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिये लक्ष्य किया गया निर्धारित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : स्कूली बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए जिले का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों को बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने डीईओ को वैसे आधार केंद्र जहां पर बच्चों का आधार बनाने का कार्य कम हो रहा है, अपने स्तर से निगरानी करते हुए कैम्प लगाकर आसपास के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का आधार बनवाने का निर्देश दिया है।

प्रतिदिन प्रधानाध्यापक के साथ होने वाली वीसी में आधार बनाने की रिपोर्ट जायेगी। साथ ही वैसे आधार केंद्र जो कार्यशील नहीं है, उनको दूसरे विद्यालय में स्थानांतरित किया जायेगा ताकि उन आधार केन्द्रों पर बच्चों का आधार आसानी से बन सके। बच्चों के आधार कार्ड बनाने को लेकर सभी जिलों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। सभी जिलों को उनके प्रखंडों के आधार पर लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

वैसे जिला जिसमें प्रखंडों की संख्या-10 तक है उन्हें 2000 आधार प्रत्येक दिन, 11-18 प्रखंड तक वाले जिलों को 3000 आधार प्रतिदिन एवं 19 या 19 से अधिक प्रखंड वाले जिलों को 5000 आधार प्रतिदिन बनवाने का लक्ष्य दिया गया है। जिले में छात्रों का आधार कार्ड बनाने में काफी पीछे है।

विदित हो कि विगत जुलाई 2023 में जिले के 40 हाई स्कूलों में आधार मशीनें इंस्टॉल की गयी थी। जानकारी के मुताबिक शुरूआत में सब ठीक-ठाक रहा बाद में यह भी लापरवाही की भेंट चढ़ गयी। समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत प्रभावती राम दुलारी उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम, श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय जितवारपुर, वारिसनगर में बीटी इंटर स्कूल किशनपुर, उच्च विद्यालय वारिसनगर, एसएस उच्च विद्यालय मुक्तापुर, खानपुर में उच्च विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा, उच्च विद्यालय हांसोपुर, मोरवा में उच्च विद्यालय तिसवारा सूर्यापुर, उच्च विद्यालय बाजितपुर करनैल,सरायरंजन में उच्च विद्यालय रुपौली, उच्च विद्यालय अख्तियारपुर खजुरी,

ताजपुर प्रखंड में उच्च विद्यालय ताजपुर, उच्च विद्यालय बाघी, पूसा में इंटर उच्च विद्यालय पूसा, सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा, उजियारपुर प्रखंड में राजकीयकृत उच्च विद्यालय बेलामेघ, हदरीश नारायण उच्च विद्यालय बेलारी,रोसड़ा में उच्च विद्यालय बैद्यनाथपुर, एचबीएन उच्च विद्यालय रोसड़ा, हसनपुर में एनआईएसएम उच्च विद्यालय हसनपुर रोड, उच्च विद्यालय मालदह, बिथान प्रखंड में पीएसपी उच्च विद्यालय बिथान, आर उच्च विद्यालय सोहमा,

विभूतिपुर में बालिका उच्च विद्यालय सिंघियाघाट,उच्च विद्यालय समर्था, शिवाजीनगर में उच्च विद्यालय बल्लीपुर, उच्च विद्यालय शिवाजीनगर, सिंघिया में केजी एकेडमी, बीएनबी उच्च विद्यालय बंगरहट्टा, पटोरी में जीबी उच्च विद्यालय शाहपुर पटोरी, उच्च विद्यालय धमौन पटोरी,मोहनपुर में गोनरदास उच्च विद्यालय बिनगामा, श्री शंकर इंटर विद्यालय रसलपुर, एमएफडीएसएच विद्यालय बघला,

मोहिउद्दीनगर में बीआरबी उच्च विद्यालय अंदौर, उच्च विद्यालय मोहिउद्दीनगर, दलसिंहसराय में छत्रधारी इंटर स्कूल, इंटर उच्च विद्यालय बंघारा, विद्यापति उच्च विद्यालय मऊ बाजिदपुर, उच्च विद्यालय बढ़ौना विद्यापतिनगर में आधार केंद्र खोला गया। इन केंद्रों में कुछ कार्यरत है तो कुछ तकनीकी कारणों से ठप है। जहां कार्यरत है वहां छात्रों का आधार कार्ड कम और ग्रामीण लोगों का राशि लेकर ज्यादा बनता है।

Avinash Roy

Recent Posts

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

9 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

21 घंटे ago

लूटकांड मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे में समस्तीपुर पुलिस ने सुलझाया मामला

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…

22 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार के लिए मास्टर ट्रेनरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू; भूकंप, आग और बाढ़ से बचाव के सिखाए जाएंगे तरीके

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…

22 घंटे ago