Samastipur

विद्युत आपूर्ति में कटौती व आपूर्ति बंद करने से पहले मीडिया के माध्यम से उपभोक्ताओं को दें सूचना, DM ने दिया निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा विद्युत कोषांग, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल समस्तीपुर, रोसड़ा, दलसिंहसराय की बैठक, बढ़ते हुए भीषण गर्मी को देखते हुए, समाहरणालय सभागार में की गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति को निर्देश दिया गया की क्षेत्र विशेष में विद्युत आपूर्ति में कटौती करने, आपूर्ति बंद करने से पहले निश्चित रूप से मीडिया के माध्यम से उपभोक्ताओं को सूचित करें ताकि वे पर्याप्त मात्रा में जल का संग्रहण पूर्व से कर लें।

विद्युत आपूर्ति में ब्रेक डाउन नही हो, इसका समुचित उपाय करें। लोड शेडिंग के समस्या से निजात के लिए हमेशा सचेत रहें एवम मुख्यालय पटना के संपर्क में रहें। अपने विद्युत के मांग के बारे में उन्हें अवगत कराते रहें। बताते चलें की की इस जिले में विद्युत आपूर्ति के लिए तीन कार्यपालक अभियंता समस्तीपुर,रोसड़ा और दलसिंहसराय पदस्थापित हैं।

जिला पदाधिकारी के द्वारा इन्हे डिवीजन वार एवं ड्यूरेशन वाइज विद्युत आपूर्ति का आंकड़ा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया की अप्रैल 2024 में जिले में कुल 71 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। शहरी क्षेत्रों में खराब हुए ट्रांसफार्मर को 24 घंटे एवम ग्रामीण क्षेत्रों में 72 घंटों के अंदर बदला गया है।

समीक्षा के दौरान कम विद्युत कनेक्शन देने के कारण तीनों कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति पर जिला पदाधिकारी नाराज हुए। विद्युत से हुए मृत्यु के मामले में मुवावाजा भुगतान से संबंधित लंबित मामलों एवम विद्युत के नीलाम पत्र वाद की भी समीक्षा की गई। दलसिंहसराय में विद्युत के कुल 275 नीलाम पत्र के वाद दायर किए गए हैं। रोसड़ा में 97 नीलाम पत्र वाद में से एक का भी निस्पादन नही हुआ है। स्मॉर्ट मीटर लगाने एवम जर्जर तार बदलने जा भी निर्देश दिया गया। दलसिंहसराय में 5500 के विरुद्ध 1300 स्मार्ट मीटर एवं रोसड़ा में 825 के विरुद्ध 292 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

2 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

2 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

3 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

12 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

12 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

12 घंटे ago