Samastipur

समस्तीपुर में विद्यालय से लौट रहे हेडमास्टर की सड़क हादसे में मौत, सामने से आ रही ट्रैक्टर ने चपेट में लिया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्की गांव के पास गुरुवार को ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर में मिडिल स्कूल के एक हेडमास्टर की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक शिक्षक जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ही लदौरा गांव के शिवनारायण सिंह के 55 वर्षीय पुत्र नरेश प्रसाद सिंह के रूप में की गई है। वह चकमेहसी थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय बेलसंडी में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना को लेकर बताया जा रहा है की मृतक नरेश प्रसाद सिंह स्कूल में छुट्टी के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से मिक्सिंग मशीन लेकर आ रही ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सीधी टक्कर होने के बाद शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिक्षक के मौत की खबर के बाद शिक्षकों में भी शोक की लहर है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

4 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

5 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

9 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

10 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

12 घंटे ago