Samastipur

नित्यानंद के पास सर्वाधिक 17.95 करोड़ की संपत्ति, समस्तीपुर के निर्दलीय प्रत्याशी रवि रौशन के पास सबसे कम 31,047 रुपये की संपत्ति

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में चौथे चरण के पांच लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर मैदान में उतरे 42 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। इस चरण में समस्तीपुर और उजियारपुर के अलावा बेगूसराय, दरभंगा और मुंगेर में चुनाव होना है। बेगूसराय में कुल 10, दरभंगा में 8, मुंगेर में 12, समस्तीपुर में 12 और उजियारपुर में 13 उम्मीदवार, कुल 55 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 23 करोड़पति हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) एवं बिहार इलेक्शन वॉच द्वारा सभी 55 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों के विश्लेषण से जारी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई। मुंगेर से जेडीयू कैंडिडेट ललन सिंह कमाई में सबसे आगे हैं। वहीं, उजियारपुर से बीजेपी प्रत्याशी नित्यानंद राय के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है।

रिपोर्ट के अनुसार 21 निर्दलीय उम्मीदवारों में 7 (33 फीसदी) करोड़पति हैं। आरजेडी एवं बीजेपी के सभी 3-3 प्रत्याशी करोड़पति हैं। एसयूसीआई(सी) के 2, अखिल भारतीय परिवार पार्टी, जनता राज विकास पार्टी, कांग्रेस, जागरूक जनता पार्टी, लोजपा-आर, जेडीयू, कर्पूरी जनता पार्टी, बसपा के 1-1 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास संपत्ति एक करोड़ और उससे ज्यादा है। इस चरण के सभी उम्मीदवारों के पास औसतन 2.88 करोड़ की संपत्ति है।

नित्यानंद के पास सर्वाधिक 17.95 करोड़ की संपत्ति 

चौथे चरण में उजियारपुर से चुनाव लड़ रहे बीजेपी के नित्यानंद राय के पास सर्वाधिक 17.95 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। जबकि, आरजेडी के ललित यादव के पास 17.92 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, गिरिराज सिंह तीसरे स्थान पर हैं और उनके पाास 14.31 करोड़ की संपत्ति है। दूसरी ओर, सबसे कम मात्र 31,047 रुपये की संपत्ति समस्तीपुर से निर्दलीय प्रत्याशी रवि रौशन कुमार के पास है। जबकि, उजियारपुर से राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के प्रत्याशी संतोष राय के पास 60 हजार रुपये तथा बेगूसराय से निर्दलीय प्रत्याशी मो. शाहनवाज हसन के पास 63 हजार रुपये की संपत्ति है।

वहीं, इस चरण में सबसे अधिक देनदारी दरभंगा से अखिल भारतीय परिवार पार्टी के उम्मीदवार किशोर कुमार दास के पास है। उनके पास कुल 6.49 करोड़ की संपत्ति है लेकिन देनदारी 4.20 करोड़ की है। ललित यादव के पास 3.79 करोड़ और शांभवी के पास 1.72 करोड़ की देनदारी है।

कमाई में ललन सिंह सबसे आगे

रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक 1.41 करोड़ की आय मुंगेर से जेडीयू प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आयकर रिटर्न में घोषित की है। वहीं, समस्तीपुर से लोजपा-आर की प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने 76.96 लाख रुपये की आय आयकर रिटर्न में घोषित की। दरभंगा से आरजेडी उम्मीदवार ललित यादव ने 55.50 लाख की आय वार्षिक आयकर रिटर्न में घोषित की।

18 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज 

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार चौथे चरण के 18 फीसदी (10 उम्मीदवार) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि, 11 फीसदी (6 उम्मीदवार) के खिलाफ गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। उम्मीदवारों द्वारा घोषित आपराधिक मामलों में निर्दलीय 2, राजद के 2, भाजपा के 3, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के 1, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के 1, भाकपा के 1 उम्मीदवार के खिलाफ गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। जबकि निर्दलीय 2, भाजपा के 2, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी एवं सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के 1-1 उम्मीदवार के खिलाफ गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं।

64 फीसदी उम्मीदवार स्नातक एवं उससे अधिक शिक्षित 

चौथे चरण में 64 फीसदी (35 ) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता स्नातक एवं उससे अधिक शिक्षित घोषित की है। वहीं, 31 फीसदी (17) उम्मीदवार 10 वीं से 12 वीं तक की शिक्षा प्राप्त हैं। 1 उम्मीदवार ने अपनी शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा और 2 उम्मीदवारों ने अपनी योग्यता साक्षर घोषित किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

26 मिनट ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

38 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

1 घंटा ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

2 घंटे ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

2 घंटे ago