Samastipur

चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले समस्तीपुर के 33 मतदान कर्मियों पर FIR दर्ज करने का DM ने दिया आदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- 25-खगड़िया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के 140-हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदान के लिए प्रतिनियुक्त किए गए 34 मतदान कर्मियों पर डिस्पैच केंद्र पर योगदान नहीं करने होने लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। यह करवाई जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अंतर्गत की जायेगी।

बताते चलें की 5 मई को 25-खगड़िया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के 140-हसनपुर विधान सभा में निर्वाचन हेतु यूआर कॉलेज रोसड़ा में डिस्पैच सेंटर पर सभी मतदान कर्मियों को उपस्थित होना था। यहां पर सभी मतदान कर्मियों का आपस में मिलान होना था। मतदान बीच सामग्री वितरण किया जाना था एवं सभी कागजात का मिलान करना था। परंतु 34 मतदान कर्मी प्रतिनियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बावजूद डिस्पैच केंद्र से अनुपस्थित पाए गए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा इसे काफी गंभीरता से लिया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा इसे मतदान कार्य में बाधा माना गया है। अनुपस्थित मतदान कर्मियों में 17 पीठासीन पदाधिकारी, 03 प्रथम मतदान पदाधिकारी, 04 द्वितीय मतदान पदाधिकारी तथा 09 तृतीय मतदान पदाधिकारी शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

5 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

5 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

8 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

11 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

15 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

16 घंटे ago