समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले अग्नि शमन विभाग के तीन पदाधिकारियों को समाहरणालय सभागार में सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों, नवीन कुमार, पंकज कुमार शर्मा एवं विनोद मंडल को जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी एवं अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी के द्वारा पाग तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
बताते चलें की 14अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर फोर्ट स्टीफन नमक जलयान में भीषण अग्निकांड होने पर आग बुझाते समय 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे। उन्हीं के याद में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में उपस्थित सभी पदाधिकारियों के द्वारा अग्नि सुरक्षा अग्नि निवारण का बैज एवं अग्नि सेवा सप्ताह का स्टिकर लगाया गया। इस दौरान बताया गया की आग लगने के दौरान 111 एवं 112 पर तुरंत सूचना दें। जिला पदाधिकारी के द्वारा इस अवसर पर सभी जिले वासियों से बढ़ते अग्निकांड के घटनाओं से सबक लेते हुए सतर्क रहने की अपील की गई।
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…