Samastipur

समस्तीपुर के युवा पैराशूटर संजीव को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पैराशूटिंग प्रतियोगिता में मिला चार गोल्ड मेडल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत हरसिंगपुर निवासी पूर्व सैन्य अधिकारी गणेशानंद गिरि के पुत्र युवा पैराशूटर संजीव कुमार गिरि ने दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पैराशूटिंग प्रतियोगिता में चार गोल्ड मेडल जीतकर समस्तीपुर एवं बिहार का नाम रोशन किया है। हाल ही में नयी दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह रेंज में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता फर्स्ट ओपन बुल्स हिट एंड विन चैलेंज शूटिंग कंपटीशन में उसने चार गोल्ड मेडल जीता है।

इसके पूर्व भी वह राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई मेडल जीत चुका है। इसी माह की 21 तारीख को साउथ कोरिया के चांगवों शहर में आयोजित इंटरनेशनल पैराशूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वह दिल्ली से रवाना होगा। ज्ञात हो कि वह विगत 10 वर्षों से चेन्नई स्थित भारतीय लेखा एवं सांख्यिकी विभाग में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago