समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- सोशल साइट फेसबुक पर प्यार होने के बाद प्रेमिका से मिलने आये युवक के दोस्त की ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद धुनाई की। वहीं प्रेमी युवक फरार होने में सफल रहा। बाद में सूचना पर पहुंंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापर गांव निवासी रंजीत कुमार राम के पुत्र राहुल कुमार राम के रूप में हुई है, जबकि फरार प्रेमी युवक उसी थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी सुमित कुमार दास बताया गया है।
दोनों युवती के घर वालों की आंखों में धूल झोंक करीब चार घंटे तक घर में रूके। बाद में शक होने पर लोगों ने पूछताछ करनी शुरू की तो प्रेमी युवक फरार हो गया, परंतु उसका मित्र लोगों के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में सूचना पर पहुंची विद्यापतिनगर थाने की पुलिस युवक को बाइक के साथ हिरासत में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार घटन्सो मवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास की बताई गई है। प्रेमी युवक अपने दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने गांव आया था। नाना के घर रहने वाली युवती ने प्रेमी युवक को अपनी बहन का देवर बताया। जिस कारण परिवार के लोगों ने दोनों युवकों की अच्छी खातिरदारी की। लेकिन थोड़ी ही देर बाद उसकी हरकत देख कर लोगों को दोनों पर शक होने लगा। लोगों के बदले हावभाव देख प्रेमी युवक सुमित कुमार दास मौका देखकर फरार हो गया, जबकि उसका दोस्त राहुल राम लोगों के हत्थे चढ़ गया। जिसके बाद लोगों ने उसकी धुनाई कर दी।
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…