Samastipur

समस्तीपुर: मैट्रिक की परीक्षा में कम अंक आने पर छात्रा ने दे दी जान, परिजनों में मचा कोहराम 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर नरकटिया चौर में पानी भड़े गड्ढे में सोमवार को एक 16 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। वहीं किशोरी की पहचान आलमपुर कोदरिया पंचायत के नटबाबा स्थान वार्ड आठ निवासी अर्जुन साह की पुत्री नैना कुमारी के रूप में की गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नैना उत्क्रमित मध्य विद्यालय आलमपुर की छात्रा थी। जिसका मैट्रिक का रिजल्ट विगत रविवार को करीब 2:00 बजे में आया था। उसे जानकारी हुई कि वह सेकंड डिवीजन से मैट्रिक परीक्षा में पास की है। लड़की मेधावी एवं पढ़ने में तेज थी। उसे कम अंक प्राप्त होने के कारण वह सदमे में आ गई और वह करीब 4:00 बजे अपने घर से निकलकर घर के पीछे नरकटिया चौर की ओर निकल गई। देर शाम तक घर नहीं आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका था।

वहीं नरकटिया चौर में जेसीबी से गहरा गड्ढा में सोमवार को पानी में तैरता हुआ उसका शव मिला। इससे लोगों में चर्चा है कि वह खुदकुशी कर ली है। मृतिका तीन भाई और तीन बहन में बहन में सबसे छोटी थी। घटना के बाद माता सरस्वती देवी, भाई बहन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

बयान : 

पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मैट्रिक में सेकंड डिवीजन आने के कारण जान देने की बात परिजनों द्वारा बताया जा रहा है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। 

-आनंद कुमार कश्यप, थानाध्यक्ष, विभूतिपुर

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

16 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

16 घंटे ago