Samastipur

उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के 22 उम्मीदवारों में से 9 का नामांकन पत्र अस्वीकृत, अब 13 उम्मीदवार बचे मैदान में

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- उजियारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से किये नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा समाहरणालय सभागार में सामान्य प्रेक्षक कुलदीप शर्मा की उपस्थिति में निवार्ची पदाधिकारी, अजय कुमार तिवारी के द्वारा की गयी। निर्देशन पत्रों के संवीक्षा के दौरान 9 नामांकन पत्रों को अस्वीकृत कर दिया गया है। इन सभी के शपथ-पत्र के अपूर्ण रहने के कारण इनके नाम निर्देशन पत्रों को अस्वीकृत किया गया है।

संवीक्षा के दौरान जिन उम्मीदवारों का नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया है उनमें यह उम्मीदवार शामिल हैं। 1. निर्दलीय चंदेश्वर राय 2. आरएसपीआई (एमएल) के चंद्रशेखर राय 3. निर्दलीय विरेन्द्र कुमार राय 4. बिहार जस्टिस पार्टी के राम लगन राय 5. निर्दलीय अरूण कुमार यादव 6. निर्दलीय राम करण पासवान 7. निर्दलीय आमोद कुमार 8. समता पार्टी के अमन कुमार झा एवं 9. निर्दलीय शत्रुध्न साह

यह भी पढ़े : समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के 14 उम्मीदवारों में से 2 का नामांकन पत्र अस्वीकृत व 12 स्वीकृत, DM ने दी जानकारी

नाम निर्देशन पत्रों के संवीक्षा के उपरांत विधिमान्य अभ्यर्थियों के नाम आस प्रकार है। 1. राष्ट्रीय जनता दल के आलोक कुमार मेहता 2. जनता राज विकास पार्टी के मनोज कुमार 3. भारतीय जनता पार्टी के नित्यानंद राय 4. सोशलिस्ट यूनिटी सेन्टर आफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) के राम पुकार राय 5. जागरूक जनता पार्टी के निक्की झा 6. बहुजन समाज पार्टी के मोहन कुमार मौर्या 7. राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के संतोष राय 8. सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के अंशु कुमार 9. निर्दलीय नारेन्द्र गिरी 10. निर्दलीय संजय पासवान 11. निर्दलीय अमरेश राय 12. निर्दलीय राकेश कुमार 13. निर्दलीय किशोर कुमार है। संवीक्षा के समय सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रियंका कुुमारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार एवं अन्य तथा अभ्यर्थी, अभ्यर्थी के प्रस्तावक/निर्वाचन अभिकर्त्ता उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

1 घंटा ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

5 घंटे ago