Samastipur

सड़क निर्माण के दौरान चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की मांग, जिलाधिकारी को दिया आवेदन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर प्रखंड के रामापुर महेशपुर गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन देते हुए जर्जर सड़क के निर्माण से पहले सड़क के दोनों ओर से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का बताना है की समस्तीपुर शहर के डीआरएम चौक से उजियारपुर- सातनपुर चौक- सरायरंजन भाया मोरवा से ताजपुर गांधी चौक तक सड़क निर्माण हो रहा है।

सड़क निर्माण को लेकर रामापुर महेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या-7 एवं 8 में सरकारी जमीन में जगह-जगह अतिक्रमण किया गया है एवं बाउंड्री व बांस के सहारे भी कुछ लोगों के द्वारा घेर लिया गया है जिसे खाली नहीं किया जा रहा है। जिससे सड़क चौड़ीकरण करने में परेशानी हो रही है।

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि अतिक्रमण हटाया जाए, इसके बाद मार्ग निर्माण करने में कठिनाई नहीं हो और सड़क चौड़ीकरण हो जाने के बाद आवागमन सुलभ हो सके। ग्रामीणों ने आवेदन की प्रतिलिपि दलसिंहसराय अनुमंडल पदाधिकारी, ताजपुर अंचलाधिकारी, दलसिंहसराय ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को भी सौंपी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

24 मिनट ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

7 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

15 घंटे ago