समस्तीपुर :- भीषण गर्मी को देखते हुए समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर पियाऊ केंद्र खोला गया है। जहां स्काउट एवं गाइड के बच्चों के मदद से यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। डीआरएम विनय श्रीवास्तव के निर्देश पर स्काउट व गाइड के बच्चों के द्वारा पियाऊ केंद्र संचालित किया जा रहा है। प्लेटफार्म पर विभिन्न स्थानों से आने वाले ट्रेनों में बैठे यात्रियों को भी नि:शुल्क पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे यात्रियों को काफी राहत महसूस हो रही है।
दिल्ली जा रहे यात्री महेश ने बताया कि रेलवे की यह अच्छी पहल है। इससे यात्रियों को जहां आर्थिक बचत होगी। वहीं ठंडा हुआ स्वच्छ जल भी मिल रहा है। वहीं कोटा जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे छात्र अभिषेक कुमार ने बताया कि इसकी जितनी सराहना की जाए कम है। भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाने से बेहतर और क्या हो सकता है। इसके लिए इस स्कावट व गाइड धन्यवाद के पात्र है। मौके पर सीएचआई आरएन झा, रविन्द्र कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…