Samastipur

समस्तीपुर में शराब के नशे में हंगामा कर रहा मनरेगा कर्मी पंचायत भवन के पास से गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराई पंचायत भवन के समीप शनिवार की देर रात नशे में धुत मनरेगा कर्मी को चकमेहसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर्मी का ब्रेथनलाइजर टेस्ट कराया जिसमें पॉजिटिव पाए जाने पर उसे हाजत में बंद करते हुए उत्पाद अधिनियम की धारा में केस दर्ज कर जेल भेजने की बात कही जा रही है। गिरफ्तार मनरेगा कर्मी की पहचान हसनपुर थाना अंतर्गत मालदह गांव निवासी गंगा प्रसाद सिंह के पुत्र संजीत कुमार के रूप में की गई है। जो गोराई पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक पद पर कार्यरत है।

मामले को लेकर ग्रामीणों का भी बताना है, कि मार्च क्लोजिंग के अवसर पर उसके कई अन्य साथी द्वारा पंचायत भवन परिसर में ही जश्न मनाया जा रहा था। इसी क्रम में शराब का भी सेवन किया गया। शराब सेवन करने के बाद मनरेगा कर्मी पंचायत भवन से बाहर निकलकर सड़क किनारे शोर-शराबा कर रहा था। किसी अनहोनी की आशंका को भांपते हुए ग्रामीणों ने चकमेहसी थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने मनरेगा कर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

3 सेकंड ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

47 मिनट ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

1 घंटा ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

1 घंटा ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

1 घंटा ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

3 घंटे ago