समस्तीपुर :- चौथे चरण में समस्तीपुर में 13 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव कर्मियों को ट्रेंड करने का काम शुरू कर दिया गया है। 3056 मतदान केंद्र के लिए 2393 पीठासीन पदाधिकारियों को डयूटी पर लगाया गया है। गुरुवार को दो पाली में संत कबीर महाविद्यालय के सभागार में प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। प्रथम पाली में 1193 एवं द्वितीय पाली में 1200 पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव के नेतृत्व में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने सभी को प्रशिक्षण दिया। डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी ने इसका निरीक्षण किया। प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारियों को मॉक पोल कराने, मॉक पोल मिटाने, मतदान के लिए ईवीएम सील कर तैयार करने, पीठासीन का रिपोर्ट बनाने, पीठासीन की घोषणा करने, पीठासीन की डायरी लिखने की जानकारी दी गयी। साथ ही मतदान केन्द्रों पर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए मतदान के पूर्व, दरमियान एवं मतदान के बाद किये जाने वाले सावधानियों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग, वरीय उपसमाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग, शिक्षा विभाग के डीपीओ प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान मानवेन्द्र कुमार राय, डीपीओ स्थापना कुमार सत्यम, डीपीओ योजना एवं लेखा योजना नीतेश कुमार तथा जिला मास्टर ट्रेनर श्रीनाथ ठाकुर, राकेश कुमार, मनीष चन्द्र प्रसाद, पवन कुमार यादव, सुनील कुमार, तनवीर आलम, मनिन्दर कुमार सिंहा, कपिलेश्वर कुमार, रामानुज कुमार, राकेश कुमार रंजन, रामदयाल सिंह, मिथिलेश कुमार, महावीर सहनी सहित अन्य सभी जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…