समस्तीपुर :- चौथे चरण में होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार को निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सदर दिलीप कुमार ने बैठक की। इस दौरान समूचे अनुमंडल में आचार संहिता का पालन करते हुए चेकपोस्ट पर सघन जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में सभी चेक पोस्ट पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता है। बैठक में उपस्थित रेलवे पुलिस पदाधिकारी से स्टेशन पर सघन जांच करने को कहा गया। वहीं रेलवे से बाहर निकलने वाले गेट पर सामानों की सही से जांच करने की बात कही गई।
उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने के साथ- साथ बूथों पर हर संभव व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर मतदाताओं को सभी बेहतर सुविधा मिले इसको लेकर पूरी व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में वोटिंग प्रतिशत अच्छा हो। इसको लेकर मतदाताओं को विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है।
दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप की व्यवस्था के साथ- साथ बिजली, पानी, शौचालय, शेड आदि की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को निडर और निर्भीक होकर मतदान करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। मौके पर सभी बीडीओ, थाना प्रभारी, सीओ, आरपीएफ व जीआरपीएफस् से पदाधिकारी मौजूद थे।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…