Samastipur

सूख रहे हैं हलक; भीषण गर्मी में समस्तीपुर सदर अस्पताल में पीने के पानी को तरस रहे मरीज, बोतलबंद पानी खरीद बुझा रहे प्यास

फाइल तस्वीर : सदर अस्पताल के ओपीडी भवन के बाहर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- भीषण गर्मी के बावजूद समस्तीपुर सदर अस्पताल में पेयजल का भीषण संकट है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। लेकिन मरीजों एवं उसके परिजनों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। विदित हो कि हीट वेब से बचने के लिए सरकार ने अलर्ट घोषित कर रखा है। अस्पतालों में इसकी विशेष व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया है।

इसके तहत विशेष वार्ड बनाने का भी आदेश है। लेकिन विडंबना यह है कि सदर अस्पताल में विशेष व्यवस्था तो दूर मरीजों के पीने के लिए स्वच्छ पानी की भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। नतीजतन अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ-साथ परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को पानी की जरुरत पड़ने पर बाजार से बोतल बंद पानी खरीदनी पड़ती है या फिर सप्लाई के पानी से गले को ठंडक देना पड़ता है।

महीनों से खराब पड़ा है आरओ प्लांट:

सदर अस्पताल में मरीजों को स्वच्छ पेयजल मिल सकें, इसके लिए सुधा डेयरी द्वारा दो आरओ प्लांट अस्पताल परिसर में लगाया गया। लेकिन विडंबना यह है कि लगने के कुछ महीनों के बाद गड़बड़ी के कारण बंद हो गया। नतीजतन महीनों से दोनों आरओ प्लांट बंद है। जिसके कारण मरीजों को स्वच्छ पानी देने का उद्देश्य विफल साबित हो रहा है।

ओपीडी में पहुंचते है हजार मरीज:

सदर अस्पताल के ओपीडी व इमरजेंसी में इन दिनों मरीजों की संख्या काफी बढ़ गयी है। जिसके कारण प्रतिदिन औसतन आने वाले मरीजों एवं परिजनों की संख्या लगभग एक हजार के आसपास होगी। मरीजों की भीड़ के कारण काफी परेशानी होती है। इस भीषण गर्मी के बावजूद ओपीडी में भी आरओ या पेयजल की व्यवस्था नहीं है। हालांकि सप्लाई का पानी का नल बाहर है। जिसका सीधा कनेक्शन टंकी से होता है। मजबूरी में मरीजों को टंकी का गर्म पानी पीना पड़ता है। यहां तक की कर्मियों के लिए भी ओपीडी में आरओ की व्यवस्था नहीं है।

यहां है आरओ की व्यवस्था :

सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष, ओटी एवं इमरजेंसी के डॉक्टर चैंबर में आरओ लगाया गया है। जहां से डॉक्टर व कर्मी को तो स्वच्छ पेयजल मिल जाता है। लेकिन इमरजेंसी के मरीजों को इसकी सुविधा नहीं मिल पाती है। जिसके कारण बाहरी बोतल बंद पानी के सहारे ही इन मरीजों को समय काटना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच मरीजों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नहीं होना अस्पताल की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।

बाइट :

अस्पताल के प्रसव कक्ष, ओटी व इमरजेंसी में आरओ लगाया गया है। अस्पताल परिसर व ओपीडी में आरओ की व्यवस्था नहीं है। दोनों आरओ प्लांट खराब पड़ा है। इसके मरम्मत के लिए प्रयास किया जा रहा है। ताकि पेयजल की समस्या को दूर किया जा सके।

– डॉ. गिरीश कुमार, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल

Avinash Roy

Recent Posts

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

11 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के मगरदही घाट पर बाइक सवार बदमाशों ने टोटो सवार महिला से 49 हजार रुपयो से भरा बैग झपटा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक सवार…

29 मिनट ago

समस्तीपुर में STF ने संदिग्ध XUV-700 व उसके चालक को हिरासत में लिया; चेन, मोबाइल और रुपये छीनने वाले गिरोह से होने की आशंका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहे पर मंगलवार को समस्तीपुर…

3 घंटे ago

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

9 घंटे ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

12 घंटे ago