Samastipur

सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराना चार युवकों को पड़ा महंगा, समस्तीपुर पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले में 14 अप्रैल को सोशल मिडिया पर एक युवक द्वारा आर्म्स लहराने का फोटो वायरल हुआ। इसकी सूचना पुलिस को हुई। इसके बाद उक्त वायरल फोटो का सत्यापन किया गया तो आग्नेयास्त्र लहराने वाले युवक की पहचान रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र अंंतर्गत सिंघिया थाना केे सिंघिया के मोनु कुमार सिंह के रूप में की गई। इसके बाद रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने सिंधिया थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा आसूचना संकलन किया गया।

फिर दलबल के सहयोग से मोनु कुमार सिंह को उसके घर से वायरल फोटो के संबंध में पुछताछ किया गया तो उनके द्वारा वायरल फोटो का सत्यापन किया गया। पुछताछ के क्रम में मोनू कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि वह अपने दोस्त सिंघिया थाना क्षेत्र के ही कमशः सिंघिया वार्ड-2 के रोहित कुमार सिंह उर्फ गोलू तथा रिशु कुमार व रूदल पासवान दोनों ग्राम चंगरहट्टा वार्ड- 10 के साथ मिलकर अवैध आग्नेयास्त्र (पिस्टल) के साथ फोटो खिंचा कर आम लोगो में भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से उक्त फोटो को सोशल मिडिया पर वायरल किया गया है।

तदोपरांत सिंधिया थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा दलबल के सहयोग से उक्त तीनों युवक रोहित कुमार सिंह उर्फ गोलू, रिशु कुमार, रूदल पासवान को अवैध पिस्टल व 03 मोबाईल आदि के साथ गिरफ्तार किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनल कुमारी ने बताया कि अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी में सिंघिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, दारोगा दीपशिखा, दीपक कुमार, जमादार परशुराम सिंह आदि शामिल थे। डीएसपी ने बताया कि चारों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

3 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

4 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

7 घंटे ago