Samastipur

समस्तीपुर में युवक से थूक चटवाने के मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज, दोनों मामले में एक-एक आरोपी गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक को थूक चटवाने एवं लड़की की तस्वीर वायरल करने के मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामले में एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इसमें शामिल अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार एक युवक ने गांव के ही एक लड़की का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों में आक्रोश पनप गया। फिर आरोपी युवक को पकड़ कर पिटाई कर दी गयी। साथ ही थूक चटवाया गया। किसी ने इस कृत्य का भी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें एक युवक की पिटाई के साथ ही थूक चटवाते देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गयी। रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी के निर्देश के बाद हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवक को गिरफ्तार किया। दोनों युवक की मां ने दो अलग-अगल प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

जिसमें दोनों युवक को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी हसनपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। दोनों युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। अब उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी करने में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

14 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

18 घंटे ago