समस्तीपुर :- माह-ए-रमजान के अंतिम जुमा यानी अलविदा की नमाज शुक्रवार को दोपहर 12:30 से 2:30 बजे के बीच शहर की सभी मस्जिदों में अदा की जाएगी। इस दौरान मस्जिदों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मस्जिद कमेटियों ने दरी, चटाई, शामियाना, पानी आदि के इंतजाम किए गए हैं। 5 जुलाई को रमजान महीना का 25 वां दिन होगा।
इस साल रमजान के महीने की शुरुआत 12 मार्च बुधवार के दिन से हुई थी। कारी मोतीउउर्रहमान ने कहा कि इस महीने में रोजा रखना, पांच वक्त का नमाज पढ़ना, सेहरी व इफ्तार करना, गरीबों व मिसकीनों के बीच दान खैरात करना, इस पूरे पवित्र महीने की खास पहचान है।
उन्होंने कहा कि रोजा खुदा की करीब ले जाता है। इस महीने की खास मतरबा है। इधर बाजार में ईद-उल-फितर की तैयारी भी जोर-शोर से हो रही है। सामान की खरीदारी को लेकर पूरे दिन लोग दुकानों पर डटे हुए है। वहीं बाजरों में भी ईद को लेकर खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। दुकानदारों ने एक से बढ़कर एक तरीके के वस्त्रों का स्टाक कर लिया है। उन्हें अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…