Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पुराने भवनों के ढांचे को हटाकर नए प्रस्तावित लुक को आकर्षक बनाये जाने की प्रक्रिया जारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत समस्तीपुर जंक्शन के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार की ओर से पुराने भवनों के ढांचे को हटाकर स्टेशन के नए प्रस्तावित लुक को आकर्षक बनाये जाने की प्रक्रिया जारी है। वहीं स्टेशन के दक्षिण साइड कारखाना की ओर से दूसरे प्रवेश द्वार का भी विस्तार किया जाएगा। दूसरे प्रवेश द्वार के डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत एयपरपोर्ट जैसी सुविधाएं यात्रियों को स्टेशन पर मिलेगी। वहीं अभी की तुलना में बाद में परिसर की लंबाई चौड़ाई भी बढ़ जाएगा। पार्किंग एरिया के अलावे सभी आधुनिक यात्री सुविधा मिलेगी।

समस्तीपुर स्टेशन पर खर्च होगा 24 करोड़ :

समस्तीपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के लिए 24.1 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। साथ ही स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर लिफ्ट, एस्केलेटर के अलावे एफओबी, साइनेजेज, दूसरी प्रवेश द्वार, डिजिटल घड़ी आदि की सुविधा होगी। साथ ही दूसरी इंट्री का विस्तार करते हुए पांच हजार स्क्वायर फीट में पार्किग की सुविधा होगी। साथ ही सभी प्लेटफार्मों पर यात्रियों के लिए शौचालय की भी सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

यात्री सुविधा में होगा विस्तार :

इस योजना के तहत चयनित स्टेशनों पर एफओबी, साइनेजेज, सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार, हाई मास्ट लाईट, डिजिटल घड़ी, पीपी शेल्टर, लिफ्ट, एस्केलेटर, हाई लेवल प्लेटफार्म, मुख्य व द्वितीय प्रवेश द्वार के अलावे अन्य यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावे मनोरंजन एवं खाने पीने की भी आधुनिक सुविधा होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

26 मिनट ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

17 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

18 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

18 घंटे ago