Samastipur

गरीब यात्रियों को आसानी से भोजन मिल सके इसके लिये 6 स्टेशनों पर किफायती भोजन की सुविधा करायी गयी उपलब्ध

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- रेलवे द्वारा यात्रियों को किफायती दर पर भोजन (इकोनॉमी मील) उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए स्टेशन पर ट्रेन रूकने के बाद सामान्य श्रेणी के कोचों के निकट भोजन के काउंटरों की व्यवस्था की गयी है। ताकि गरीब यात्रियों को आसानी से भोजन मिल सके। मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जंक्शन के अलावा सहरसा, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, रक्सौल एवं नरकटियागंज स्टेशनों पर रेलवे ने यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू की है। ट्रॉली के माध्यम से सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल डब्बे के सामने यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

डीआरएम विनय श्रीवास्तव के निर्देश पर वाणिज्य विभाग की टीम लगातार इसकी निगरानी कर रही है, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो सके। बता दे कि इस व्यवस्था के तहत दूर से आने वाले सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के आने से पूर्व सामान्य कोच के सामने ट्रॉली लगाया जाता है। ट्रॉली पर किफायती भोजन मिलने संबंधित पोस्टर भी लगा रहता है, जिससे यात्रियों को इसकी जानकारी मिल सके। साथ ही खाना देने वाले कर्मी भी इसकी जानकारी यात्रियों को देते हैं। यात्री भी सस्ते दर में भोजन पाकर काफी प्रसन्न दिखते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय रेल ने आईआरसीटीसी के साथ मिलकर यात्रियों, विशेषकर अनारक्षित कोचों में यात्रियों की सेवा के लिए यह नई पहल की है। जिसमें किफायती दर पर मात्र 20 रुपए में इकोनॉमी मील (किफायती भोजन) तथा 50 रुपये में स्नैक्स मील (कॉम्बो भोजन) उपलब्ध कराया जा रहा है।

सौ स्टेशनों पर हुई व्यवस्था:

वहीं, पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि देशभर के सौ रेलवे स्टेशनों पर लगभग 150 इकोनॉमी मील काउंटर उपलब्ध है। पिछले वर्ष लगभग 51 स्टेशनों पर इस सेवा की शुरुआत की गयी थी जिसमें विस्तार किया गया है। निकट भविष्य में और अधिक स्टेशनों को शामिल करते हुए इस पहल को और आगे बढ़ाने की योजना है। इकोनॉमी मील (किफायती भोजन) की सुविधा पूर्व मध्य रेल के 20 प्रमुख स्टेशनों पर उपलब्ध करायी गयी है तथा आवश्यकतानुसार अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी यह सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

11 घंटे ago