Bihar

लोकसभा चुनाव के बीच पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या; पुनपुन में सड़क जाम कर हंगामा

बिहार के राजधानी पटना से सटे पुनपुन इलाके में जेडीयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें तीन गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। युवा नेता की हत्या के बाद भारी बवाल हुआ। आक्रोशित स्थानीय लोगों और सौरव कुमार के समर्थकों ने पटना-गया मार्ग को कई घंटे तक जाम रखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एक शादी समारोह से लौटने के दौरान उन्हें गोली मारी गई। घटना की सूचना मिलने पर राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी और पाटलिपुत्र से उम्मीदवार मीसा भारती भी मौके पर पहुंच कर मृतक सौरभ के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। घटना में सौरभ का एक साथी भी घायल है।

सौरभ कुमार पटना के इलाके में काफी एक्टिव रहते थे और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। सौरभ बुधवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात्रि करीब 12:30 बजे अपने घर पुनपुन की ओर लौट रहे थे। रास्ते में पुनपुन थाना क्षेत्र के बढईया कोल गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी। उन्हें तीन गोली मारी गईं। इनमें से दो गोलियां सिर में और एक गोली गर्दन में लगी है। बताया जा रहा है कि सौरभ कुमार को काफी करीब से गोली मारी गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इस घटना में सौरभ कुमार का एक साथी भी घायल है। उसकी पहचान मुनमुन कुमार के रूप में हुई है। बदमाशों ने मुनमुन पर भी तीन गोलियां चलाईं। मौके पर पहुंचे लोगों ने मुनमुन को अस्पताल भेजा। एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सिटी एस पी भारत सोनी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ कांड दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घायल मुनमुन का इलाज कंकरबाग के एक अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि सौरभ कुमार नेतागिरी के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। राजनीति में वह काफी मुखर रहते थे उनकी लोकप्रियता का स्तर इसी बात से समझा जा सकता है कि विरोधी दल राजद की नेत्री मीसा भारती भी हत्या की खबर सुनकर मौके पर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों के गिरफ्तारी की जाए। सौरभ के समर्थकों ने डेड बॉडी के साथ सड़क पर प्रदर्शन भी किया।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

10 घंटे ago