समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल ने आठ स्टेशनों पर कैटरिंग स्टॉल खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए रेलवे ई-ऑक्सन सूचना भी जारी कर दी है। इसके अनुसार, ई-ऑक्सन के माध्यम से ही स्टॉल के लिए संचालकों का चयन किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने थलवारा, कमतौल, सलौना, सकरी, चपटिया, मधुबनी एवं सीतामढ़ी में एक-एक एवं राजनगर में दो कैटरिंग स्टॉल खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए ई ऑक्सन आईआरईपीएस के वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रपत्र डालना है। इसकेलिए रेलवे के वेबसाइट पर विवरण के अलावे ई ऑक्सन प्रपत्र भी उपलब्ध है।
मंडल के इन स्टेशनों पर चयनित लोगों को ठेका के प्रारंभ होने की तिथि से अधिकतम पांच वर्षों के लिए कैटरिंग स्टॉल का लाईसेंस दिया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए आठ मई तक की तिथि निर्धारित की गयी है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार आठ मई को बारह बजे तक ही ई ऑक्सन के माध्यम से प्रपत्र ऑन लाइन किया जा सकेगा। इसमें मैन्युअल टेंडर को मान्यता नहीं दिया गया है।
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…