Samastipur

समस्तीपुर: पूजा के दौरान दीए की लौ से साड़ी में लगी आग, लपटों से झुलसकर महिला की मौत

तस्वीर : सांकेतिक 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि पूजा के दौरान दीए से साड़ी में आग लगने से लपटों में महिला बुरी तरह झुलस गई। जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक विभूतिपुर थाना के पतैलिया गांव के वार्ड चार में पूजा के दौरान साड़ी में आग लगने से झुलसी वृद्ध महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान कल्लर साह की पत्नी बहोरनी देवी के रूप में की गयी है।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा की लाश पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला एक झोपड़ी में अकेले रहती थी। रविवार शाम पूजा के लिए उसने दीया जलाया था। जिससे उसकी साड़ी में आग लग गयी। हल्ला होने पर आसपास के लोग महिला को इलाज के लिये पीएचसी में भर्ती कराया।

जहां उसकी गंभीर स्थिति देख डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रेफर होने के बाद समस्तीपुर ले जाने के दौरान महिला ने रास्ते मे दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए। दीए से लगी आग से महिला की मौत की घटना से पूरा गांव दंग है और ये घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

5 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

5 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

10 घंटे ago