समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर फरार चल रहे आरोपियों व वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस सघन छापेमारी अभियान लगातार चला रही है। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर वारंटी की गिरफ्तारी में जुटी है। इस क्रम दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने देर रात विभिन्न मामलों में फरार चल रहे उज्जवल सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
इसको लेकर समस्तीपुर टाउन मीडिया को दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया की उसके उपर कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। बीते रात उज्जवल सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में फरार वारंटी की गिरफ्तारी को लेकर प्रतिदिन संघन गिरफ्तारी अभियान चलाए जा रहे है। समस्तीपुर टाउन मीडिया को एसपी विनय तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन विभिन्न थाना क्षेत्रों में वारंटी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। इस तरह के तमाम मामलों की मॉनिटरिंग संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को करने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने बताया कि ऐसे थानाध्यक्ष जो गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें भी प्रतिदिन गिरफ्तारी के लिए टास्क सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में फरार वारंटी की गिरफ्तारी हर हाल में सुनिश्चित करना है। यदि ऐसे आरोपी जो घर में नहीं हैं, उनके परिजनों से सूचना एकत्र करने के पश्चात वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि तमाम मामलों की मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय के द्वारा भी की जा रही है।
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…
समस्तीपुर : जिले में अप्रैल से जमीन खरीदना महंगा होने जा रहा है। लंबे अंतराल…
बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…