समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] : प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में मंगलवार को मतदान केन्द्र संख्या 1 से 240 तक के बीएलओ की एक बैठक हुई। अध्यक्षता सहायक निर्वाची पदाधिकारी (लोकसभा) सह दलसिंह सराय डीसीएलआर सविता कुमारी ने की। बैठक में आम निर्वाचन के मद्देनजर 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं आर दिव्यांग मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर दो दिनों अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
डीसीएलआर सविता ने मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को चिह्नित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की बातें कही। ताकि, संबंधित विभाग को प्रतिवेदित किया जा सके। साथ हीं वोट प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाताओं को बीएलओ अपने स्तर से जागरुक करेंगे।
उन्होंने ने मतदाता पर्ची वितरण हेतु तैयारी करने का निर्देश दिया। मौके पर अवर निर्वाची पदाधिकारी दलसिंह सराय रविरंजन कुमार, बीडीओ चंद्रमोहन पासवान, मास्टर ट्रेनर दिलीप कुमार, संतोष कुमार, सुधीर रजक, सुधीर कुमार दास, बीएलओ विनीता कुमारी, अमृता कुमारी, सुरेश कुमार, रविन्द्र रजक, संजय सुमन आदि मौजूद रहे।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…