समस्तीपुर/पटोरी :- सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर बछवारा रेलखंड के शाहपुर पटोरी स्टेशन पर उत्पाद विभाग ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस टीम ने विभिन्न ट्रेनों की जांच पड़ताल की। साथ ही दर्जनों यात्रियों के सामानों की भी जांच पड़ताल की गई। लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शराब की तस्करी को रोकने के लिए उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी स्टेशन पर शराब तस्करी को पूरी तरह रोकी जा सके। इसी कड़ी में बुधवार को शाहपुर पटोरी स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन चला कर जांच पड़ताल की गई। हालांकि इस दौरान किसी भी तरह की बरामदगी नहीं हो पाई।
बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम लगातार छापेमारी करने में जुटी हुई है। इससे पूर्व समस्तीपुर जंक्शन एवं रोसड़ा घाट व हसनपुर रोड स्टेशन पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। उक्त टीम में समस्तीपुर एवं रोसड़ा उत्पाद थाने की पुलिस के अलावा आरपीएफ की टीम भी शामिल थी।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…