समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ी पोखर गांव में कुछ लोगों ने भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति के घर पर हमला बोल फायरिंग व लूटपाट करने के बाद घर में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस मामले में जोड़ी पोखर निवासी लाल बहादुर राय की पत्नी सीता देवी ने पटोरी थाने में FIR के लिए आवेदन दिया है। इसमें जोड़ी पोखर निवासी सिपाही राय, उनके पुत्र धीरज कुमार, स्वर्गीय जमादार राय के पुत्र राजेश कुमार, उनकी पत्नी धनवंती देवी, राजेश कुमार की पत्नी नीतू कुमारी, देवनाथ राय की पत्नी सुनीता देवी, धीरज कुमार की पत्नी पूजा देवी, सिपाही राय की पत्नी मंती देवी के अलावा 15-20 अज्ञात लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
आवेदन में कहा है कि मंगलवार रात करीब 9 बजे सभी हरवे-हथियार लेकर उसके घर में घुस गए। उसके बाद धीरज ने परिवार के लोगों पर पिस्टल तान दिया, जबकि राजेश एवं सिपाही राय ने अपने हाथों में बम ले रखा था। जान मार देने का भय दिखाकर धीरज ने फायरिंग की। उसके बाद आरोपितों ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान आरोपितों ने घर की महिलाओं के आभूषण छीन लिया। घर में जमकर तोड़फोड़ भी की। तत्पश्चात घर के सदस्यों को जलाकर मार देने की नीयत से पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित वहां से भाग निकले। आसपास के लोगों ने घर में मौजूद लोगों को आग के बीच से बाहर निकाला। घटना की सूचना देने पर फायर ब्रिगेड की टीम आई तथा ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस को दिए गए आवेदन में सीता देवी ने कहा है कि आरोपितों ने उसके के घर के पीछे जमीन की खरीदारी की है। उसका घर उसी जमीन के आगे है। जिसे खाली करने के लिए वे पूर्व से धमकी देते आ रहे हैं। घर नहीं हटाने के कारण आरोपितों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…
बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…
बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…
बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…