Samastipur

NDA प्रत्याशी शांभवी चौधरी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने कल आ रहे हैं चिराग और सम्राट, जनसभा को करेंगे संबोधित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन समर्थित लोजपा (रामविलास) की उम्मीदवार शाम्भवी ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के कुशेश्वरस्थान विधानसभा के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर एनडीए के पक्ष में हेलिकॉप्टर निशान पर वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में समस्तीपुर लोकसभा में विकास की गंगा बहेगी और केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्य करेंगे।

मिथिला क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार से स्पेशल पैकेज देने की भी मांग करेंगे। एनडीए के नेता व घटक दलों के समर्पित कार्यकर्तागण एकजुट होकर पूरी निष्ठा के साथ जन-जन की सेवा में लगे हैं। कुशेश्वर स्थान को महादेव की नगरी कहा जाता है और आने वाले दिनों में हम काशी विश्वनाथ मंदिर बनारस के तर्ज पर इस क्षेत्र का विकास करेंगे। आगे उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ हम सभी वर्गों और समुदाय के लोगों की बीच जाकर इस बार बेटी को वोट देकर जीताने की अपील कर रहे हैं।

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है इसलिए वो हमेशा बाहरी और स्थानीय उम्मीदवार की बात कर रहे है जबकि आज समस्तीपुर के मोहनपुर में मुझे घर लिए हुए एक महीना हो गया है और वहीं से मैं हर दिन चुनाव प्रचार के लिए निकलती हूँ। कुशेश्वर स्थान विधानसभा के तिलकेश्वर, गोलमा, अरथुआ, तेगचा, उजुआ, उसरी, इटहर, खेसराहा, सनहौली, हिरनी, राम बाड़ी, सुल्तानपुर, महड़ी, कलना, औराही, विष्णुपुर, कछुआ, महराजपुर आदि गाँवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी ने जनसंपर्क के दौरान 1 मई को कुशेश्वर स्थान हाईस्कूल में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और लोजपा (रा०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की होने वाली संयुक्त विशाल जनसभा में आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान राजकुमार राय‚ घनश्याम चौधरी‚ दिनेश पाठक‚ राजेश कुमार‚ अजय राय‚ सिकन्दर यादव सहित एनडीए के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

5 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

6 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

6 घंटे ago