Samastipur

समस्तीपुर: मेले से प्रेमी के साथ फरार हुई महिला को पुलिस ने किया बरामद

तस्वीर सांकेतिक : सोर्स गूगल

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के एक गांव से अपने प्रेमी के साथ फरार हुई महिला को पुलिस ने परिजनों के सहयोग बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि इंद्रावड़ा राजकीय मेला से महिला अपने प्रेमी के संग फरार हुई थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दलसिंहसराय से उसे बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला का संबंध पंचायत के ही एक युवक के साथ था। महिला की शादी दो साल पहले हुई थी। करीब डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

इसी क्रम में मेला देखने पहुंची महिला अपने आशिक के संग मौका देखकर फरार हो गई। पुलिस को जब जानकारी मिली तो खोज भी शुरू हुई। पहले तो उसका ठिकाना मधुबनी बताया गया लेकिन दलसिंहसराय से पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। उसके माता-पिता के हवाले कर दिया है। युवक ने पुलिस को बताया कि विद्यापतिनगर के मंदिर में उसने महिला से शादी रचा ली है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

23 मिनट ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

4 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

15 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

15 घंटे ago