समस्तीपुर :- शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के बच्चों का जेईई मेंस में शानदार प्रदर्शन रहा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एजुकेटर्स के आठ बच्चों को 90 परसेंटाइल से ज्यादा अंक आया है।
सबसे शानदार प्रदर्शन देवेश कुमार का रहा जिसने 99.76 परसेंटाइल प्राप्त किया, वहीं उषा कुमारी को 97.63, जागृति को 93.90, साक्षी को 91.55, प्रणय को 91.46, आदित्य को 86.03 और लक्ष्मी को 83.35 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने अपने सफलता का श्रेय अपने अभिभावक और एजुकेटर्स के शिक्षकों को दिया। शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई खिलाई और आगामी जेईई एडवांस के लिए शुभकामनाएं दी।
उक्त अवसर पर संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा ने बताया कि जिन बच्चों ने मेंस में बेहतरीन प्रदर्शन किया है उन्हे अब एडवांस की तैयारी में लग जाना है। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों का ओपन कैटेगरी में 93.23, ईडब्लूएस में 81.32, ओबीसी में 79.67, एससी कैटोगरी में 60.09 परसेंटाइल आया है वो बच्चे जेईई एडवांस के लिए एलिजिबल हैं। संस्थान के तरफ से नियमित टेस्ट और डाउट सेशन का आयोजन जेईई एडवांस और नीट के एग्जाम तक होना है।
एजुकेटर्स के सीईओ डॉक्टर प्रदीप प्रांजल ने बताया कि आगामी सत्र के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट के माध्यम से बच्चे 100% तक स्कॉलरशिप प्राप्त कर प्री फाउंडेशन कोर्स (क्लास 6 से10), फाउंडेशन कोर्स (+2 के साथ आईआईटी और मेडिकल की तैयारी) एजुकेटर्स में कर सकते हैं। यह टेस्ट संस्थान के तरफ से स्पॉट टेस्ट के रूप में प्रतिदिन आयोजित करवाई जा रही है। नए सत्र में नामांकन जारी है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…