Samastipur

समस्तीपुर में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, आधा दर्जन जख्मी; महिला ने जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का लगाया आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर रोड वार्ड संख्या-38 में पावर हॉउस के समीप रविवार की शाम कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर कुछ लोगों द्वारा एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में पहुंची महिला ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसने एक मुस्लिम लड़के से शादी की थी। उसके हिंदू होने पर उसके पति को कोई एतराज नहीं है लेकिन कुछ लोग जबरन उसका धर्म परिवर्तन करवाने को लेकर उसके और उसके पति के ऊपर काफी समय से दबाव बना रहे थे।

इसी सब बात को लेकर उन लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायल महिला के पति का बताना है कि लगभग 12 वर्ष पूर्व उन दोनों की शादी हुई है। उन्हें तीन बच्चे भी है। उन्हें उनकी पत्नी के हिंदू होने से कोई एतराज नहीं है। लेकिन कुछ लोग शादी के बाद से ही उनकी पत्नी के धर्म परिवर्तन को लेकर उनके ऊपर दबाव बना रहे थे। इसके बाद वह पत्नी को लेकर मोहनपुर रोड में किराए के मकान में रहना शुरू कर दिया।

वहीं दूसरे पक्ष के घायल लोगों के द्वारा बताया गया है कि घटना पूर्व के जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। जिसमें एक पक्ष से एक महिला सहित तीन लोग और दूसरे पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिनका इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। मामले को लेकर नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

16 मिनट ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

54 मिनट ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

1 घंटा ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

6 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

10 घंटे ago