Samastipur

समस्तीपुर में नीतीश के दो मंत्री हो सकते हैं आमने-सामने; महेश्वर हजारी के बेटे कांग्रेस से लड़ सकते हैं चुनाव, अशोक चौधरी की बेटी हैं NDA प्रत्याशी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में नीतीश कुमार के दो मंत्रियों के बीच सीधी लड़ाई की संभावना बन रही है. नीतीश के खास माने जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी पहले ही इस क्षेत्र से लोजपा(रामविलास) की प्रत्याशी बनायी जा चुकी हैं. अब नीतीश के एक दूसरे मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी कांग्रेस में शामिल हो गये है. कांग्रेस उन्हें समस्तीपुर से उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतार सकती है.

हजारी ने बेटे को कांग्रेस में शामिल करवाया

नीतीश सरकार में सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गये. कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सन्नी हजारी को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए सन्नी हजारी ने कहा कि पार्टी उन्हें जो काम देगी वे उसे पूरा करेंगे. सन्नी हजारी ने कहा कि पार्टी अगर समस्तीपुर से उन्हें अपना उम्मीदवार बनायेगी तो वे चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. बता दें कि सन्नी हजारी फिलहाल समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड के प्रमुख भी हैं।

टिकट की डील तय

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो टिकट की डील तय होने के बाद ही महेश्वर हजारी ने अपने बेटे को कांग्रेस में शामिल करवाया है. वैसे महेश्वर हजारी अपने बेटे को पहले लोजपा (रामविलास) का टिकट दिलाने की कोशिशों में लगे थे. उन्होंने अपने बेटे के साथ दिल्ली जाकर चिराग पासवान से मुलाकात भी की थी. महेश्वर हजारी चिराग पासवान के निकट संबंधी भी हैं. लेकिन चिराग पासवान ने सन्नी हजारी को टिकट नहीं दिया. समस्तीपुर से मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को टिकट दिया गया है.

सूत्रों की मानें तो इसके बाद महेश्वर हजारी ने कांग्रेस से संपर्क साधा. कांग्रेस से डील तय होने के बाद ही सन्नी हजारी पार्टी में शामिल हुए हैं. वैसे भी समस्तीपुर सीट पर कांग्रेस के पास कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं था. लिहाजा महेश्वर हजारी के बेटे मजबूत उम्मीदवार साबित हो सकते हैं.

दो मंत्रियों के बीच मुकाबला

ऐसे में समस्तीपुर में अब नीतीश कुमार के दो मंत्रियों के बीच लडाई होने जा रही है. मंत्री अशोक चौधरी अपनी बेटी शांभवी चौधरी के लिए मोर्चा संभाल चुके हैं. गुरूवार को उन्हें अपनी निगरानी में बेटी से समस्तीपुर में रोड शो करवाया है. समस्तीपुर में पूरी जेडीयू अशोक की बेटी के लिए जी-जान से लगी है. हालांकि महेश्वर हजारी खुलकर अपने बेटे के लिए प्रचार और मोर्चाबंदी नहीं कर सकते. उन्होंने अपने बेटे को विपक्षी गठबंधन से टिकट दिलाने की तैयारी की है. लेकिन पर्दे के पीछे से महेश्वर हजारी ही बेटे को सांसद बनाने के लिए मोर्चा संभालेंगे.

महेश्वर हजारी के पुत्र के कांग्रेस में शामिल होने पर विजय चौधरी ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

2 घंटे ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

4 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

6 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

11 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

12 घंटे ago