Samastipur

समस्तीपुर की जंग होगी रोचक, शांभवी के विरोध में कांग्रेस से सन्नी हजारी ने किया नामांकन, JDU नेता के पुत्र और पुत्री आमने-सामने

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर: 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार के जिन सीटों पर खास नजर रहनेवाली है उनमें समस्तीपुर लोकसभा सीट भी है, क्योंकि इस सीट पर नीतीश कुमार के दो मंत्रियों के बच्चों के बीच भिड़ंत होनेवाली है. जी हां, मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी ने कांग्रेस कैंडिडेट के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे.

NDA की कैंडिडेट हैं शांभवी चौधरी :

दरअसल समस्तीपुर सीट से NDA की ओर एलजेपीआर के टिकट पर शांभवी चौधरी चुनावी मैदान में हैं. जैसा कि आप जानते हैं कि शांभवी चौधरी भी नीतीश कैबिनेट के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं. इसका मतलब साफ है कि समस्तीपुर लोकसभा सीट पर अब नीतीश कैबिनेट के दो मंत्रियों के बच्चों के बीच भिड़त तय हो गयी है.

कुछ ही दिनों पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे सन्नी हजारी :

बता दें कि महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी ने कुछ ही दिनों पहले कांग्रेस ज्वाइन की थी. तभी से ये कयास लगाया जा रहा था कि समस्तीपुर सीट पर दो मंत्रियों की संतानों के बीच चुनावी जंग देखने को मिल सकती है. सोमवार को कांग्रेस ने सन्नी हजारी को अपना कैंडिडेट घोषित किया और मंगलवार को सन्नी हजारी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया.

एलजेपीआर से टिकट चाहते थे सन्नी हजारी :

जानकारी के मुताबिक सन्नी हजारी समस्तीपुर लोकसभा सीट से NDA कैंडिडेट के रूप में चुनावी मैदान में उतरना चाहते थे. इसको लेकर महेश्वर हजारी और सन्नी हजारी ने एलजेपीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात भी की थी. लेकिन सन्नी को एलजेपीआर का टिकट नहीं मिल पाया और चिराग ने अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को अपना कैंडिडेट घोषित कर दिया.

समस्तीपुर में हजारी परिवार की अच्छी पकड़ :

समस्तीपुर लोकसभा इलाके में हजारी परिवार की अच्छी पकड़ा है. खुद महेश्वर हजारी ने जेडीयू कैंडिडेट के रूप में 2009 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. फिलहाल महेश्वर हजारी कल्याणपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं जबकि सन्नी हजारी खानपुर के प्रखंड प्रमुख हैं.हालांकि महेश्वर हजारी कह चुके हैं कि वो पूरी निष्ठा के साथ NDA में हैं और सन्नी हजारी का निर्णय व्यक्तिगत है.

सन्नी हजारी ने नामांकन के बाद क्या बोले :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में धमकी और मदद के नाम पर दो लोगों से 6.51 लाख की साइबर ठगी, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : जिले में साइबर बदमाशों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर दो लोगों से 6.51 लाख…

11 मिनट ago

समस्तीपुर में चार दिनों बाद खत्म हुई डॉक्टरों की हड़ताल, पांचवें दिन सदर अस्पताल के OPD में लौटी रौनक

समस्तीपुर : चार दिनों से चली आ रही सरकारी चिकित्सकों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त…

23 मिनट ago

सेवा संकल्प-कायाकल्प अभियान की तैयारियों की DDC ने की समीक्षा, आदर्श विद्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

समस्तीपुर : सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार…

44 मिनट ago

समस्तीपुर में साइबर अपराध से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : साइबर अपराध से बचाव को लेकर मंगलवार को साइबर थाने की ओर से…

57 मिनट ago

फर्राटा दौड़ में अमन-मानसी ने मारी बाजी, बैडमिंटन में रवि राज-श्रेया ने लहराया परचम

समस्तीपुर : पटेल मैदान पर मंगलवार की सुबह जैसे ही खिलाड़ियों ने फर्राटा भरा, पूरा…

5 घंटे ago