Samastipur

समस्तीपुर में कल जमीनी विवाद को लेकर डॉक्टर पर चली थी गोली! मामले में तीन अज्ञात व चार नामजद पर FIR दर्ज 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के वैनी पंचायत स्थित वार्ड संख्या-11 में सोमवार की देर शाम चिकित्सक डॉ. अमृत राज अमर को गोली मार जख्मी करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वैनी थाने की पुलिस ने जख्मी डॉक्टर के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी में तीन अज्ञात व चार नामजद को आरोपित किया गया है। बान में जख्मी डॉक्टर ने कहा है कि बीती रात वे दरवाजे के निकट घूम रहे थे।

उसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और 7 दिन के अंदर 15 लाख रुपये नहीं देने पर जान मार देने की धमकी देने के साथ गोली फायर कर दी। गोली बायें पैर की घुटने के निकट लगी। इस संबंध में वैनी थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि घटनास्थल से एक मैगजीन व 6 जिन्दा कारतूस पुलिस ने बरामद की है।

पुलिस के अनुसार घटना के पीछे जमीनी विवाद है। मामले की छानबीन की जा रही है। इधर घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मिली जानकारी के अनुसार जख्मी चिकित्सक मुजफ्फरपुर जिले के ढोली सकरा निवासी दिनेश कुमार पांडेय का पुत्र है। वहीं वैनी निवासी राम अहलाद ठाकुर (शिक्षक) के दामाद है। चिकित्सक वैनी में रहकर समस्तीपुर में नेत्र चिकित्सक के तौर पर कार्य करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में धमकी और मदद के नाम पर दो लोगों से 6.51 लाख की साइबर ठगी, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : जिले में साइबर बदमाशों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर दो लोगों से 6.51 लाख…

11 मिनट ago

समस्तीपुर में चार दिनों बाद खत्म हुई डॉक्टरों की हड़ताल, पांचवें दिन सदर अस्पताल के OPD में लौटी रौनक

समस्तीपुर : चार दिनों से चली आ रही सरकारी चिकित्सकों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त…

23 मिनट ago

सेवा संकल्प-कायाकल्प अभियान की तैयारियों की DDC ने की समीक्षा, आदर्श विद्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

समस्तीपुर : सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार…

44 मिनट ago

समस्तीपुर में साइबर अपराध से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : साइबर अपराध से बचाव को लेकर मंगलवार को साइबर थाने की ओर से…

57 मिनट ago

फर्राटा दौड़ में अमन-मानसी ने मारी बाजी, बैडमिंटन में रवि राज-श्रेया ने लहराया परचम

समस्तीपुर : पटेल मैदान पर मंगलवार की सुबह जैसे ही खिलाड़ियों ने फर्राटा भरा, पूरा…

5 घंटे ago