Samastipur

33 साल बाद समस्तीपुर लोकसभा चुनाव में नहीं है रामविलास पासवान के परिवार का कोई भी सदस्‍य; चिराग ने JDU मंत्री की बेटी को दिया है टिकट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- 33 साल बाद समस्तीपुर (पहले रोसड़ा) लोकसभा क्षेत्र से रामविलास पासवान का परिवार बाहर है। पार्टी भले मैदान में है, लेकिन पारिवारिक चेहरा नहीं है। एनडीए में शामिल लोजपा (रामविलास) से राज्य सरकार में मंत्री जदयू के अशोक चौधरी की बेटी शांभवी को प्रत्याशी बनाया गया है।

साल 1991 में लोकसभा के मध्यावधि चुनाव में रामविलास पासवान स्वयं रोसड़ा सीट से जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े और सफल भी हुए। साल 1996 के चुनाव में वे हाजीपुर चले गए। वर्ष 1998 में केंद्र में सरकार गिरने के बाद हुए मध्यावधि चुनाव में रामविलास के छोटे भाई रामचंद्र पासवान ने रोसड़ा से जनता दल के टिकट पर भाग्य आजमाया, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।

साल 1999 में रामचंद्र रोसड़ा से दूसरी बार जदयू के टिकट पर लड़े। इस चुनाव में उन्हें जीत मिली। वर्ष 2002 में रामविलास पासवान ने जदयू से अलग होकर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की नींव डाली। 2004 के चुनाव में रामचंद्र पासवान ने भाई की पार्टी से रोसड़ा से भाग्य आजमाया और जीत हासिल की। इसके बाद परिसीमन में रोसड़ा लोकसभा क्षेत्र विलोपित हो गया और यह समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा बन गया।

वर्ष 2009 के चुनाव में रामचंद्र पासवान जदयू के महेश्वर हजारी से पराजित हो गए, लेकिन 2014 में उन्हें जीत मिली। 2019 के चुनाव में रामचंद्र को फिर जीत मिली, लेकिन 21 जुलाई, 2019 को उनका निधन हो गया। उसी वर्ष उपचुनाव कराना पड़ा। पार्टी ने उनके बेटे प्रिंस राज को प्रत्याशी बनाया। प्रिंस ने परिवार की परंपरा कायम रखी और जीत हासिल की।

… जब दो खेमों में बंट गई थी पार्टी

वर्ष 2020 में रामविलास पासवान के निधन के बाद उनकी विरासत के उत्तराधिकारी को लेकर पार्टी दो खेमों में बंट गई। रामविलास के दूसरे भाई पशुपति कुमार पारस ने प्रिंस को लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी बना ली। वहीं, उनके पुत्र चिराग पासवान लोजपा (रामविलास) नाम से अलग पार्टी बनाई। इस चुनाव में वे एनडीए का हिस्सा हैं। समस्तीपुर सीट उनकी पार्टी के खाते में आई है। यहां से उन्होंने परिवार से बाहर शांभवी को प्रत्याशी बनाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

1 घंटा ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

5 घंटे ago