Samastipur

राजस्व कर्मचारी का समस्तीपुर की लड़की के साथ पकड़ौआ विवाह; चाय पीने के बहाने लड़के को घर पर बुलाया, फिर फिल्मी स्टाइल में करा दी शादी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बेगूसराय/समस्तीपुर :- लड़की वालों ने विवाह के लिए पहले राजस्व कर्मचारी के सरकारी पद पर कार्यरत लड़का देखा। लड़का ने अभी विवाह नहीं करने की बात कही। फिर, लड़की को परीक्षा दिलाने के नाम पर लड़का के पास भेज थाने में बेटी के अपहरण का आवेदन दे दिया गया। लड़का जब लड़की के साथ हड़बड़ा कर थाने पहुंचा तो वहां प्रखंड मुख्यालय स्थित एक मंदिर में उसका पकड़ौआ विवाह कर दिया गया। कहानी बिल्कुल फिल्मी स्टाइल की है। कानून पर सवाल भी कि बिना लड़का के स्वजनों की उपस्थिति में कैसे विवाह करा दिया गया।

लड़की के हाथ की चाय पीना पड़ा महंगा

बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पतला गांव निवासी श्याम नारायण महतो बताते हैं कि उनके बेटा रिंटू कुमार सीतामढ़ी जिला के रुन्नीसैदपुर प्रखंड में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। दो महीने पूर्व समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खदियाही गांव निवासी जागेश्वर प्रसाद अपनी बेटी रानी चंद्रप्रभा के विवाह का प्रस्ताव भेजे थे, परंतु राजस्व कर्मचारी बेटे ने फिलहाल शादी नहीं करने की बात कही थी।

श्याम नारायण महतो बताते हैं कि उनका बेटा जब एक महीना पूर्व अपने गांव आया था। वहीं, लड़की भी अपने संबंधी के यहां पहुंची हुई थीं। संबंधियों ने राजस्व कर्मचारी को चाय पीने के बहाने अपने घर पर बुलाया और लड़की के हाथों से बना हुआ चाय भी पिलाया। इसके बाद वह अपनी ड्यूटी पर चले गए।

परीक्षा के बहाने लड़की को भेजा कर्मचारियों के पास

राजस्व कर्मचारी के पिता बताते हैं कि गांव के ही एक संबंधी ने उनके बेटे को फोन कर आग्रह किया कि एक रिलेशन के व्यक्ति का सीतामढ़ी में परीक्षा का सेंटर मिला है। आप उसे अपने रूम में रख कर परीक्षा दिलवा दीजिएगा। उनके बेटे रिंटू कुमार यह साजिश नहीं समझ पाए और हां कह दी। विगत बुधवार को रिलेशन के व्यक्ति के बदले लड़की रानी चंद्रप्रभा वहां पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि लड़की के राजस्व कर्मचारी के पास पहुंचते ही लड़की के पिता ने विभूतिपुर थाना में आवेदन देकर बताया कि हमारी बेटी को राजस्व कर्मचारी रिंटू कुमार विवाह की नीयत से अपहरण कर लिए हैं। राजस्व कर्मचारी के मोबाइल पर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष के द्वारा फोन कर उनके लड़के को बताया जाता है कि रानी चंद्रप्रभा नाम की लड़की आपके पास है। उसे लेकर शाम तक विभूतिपुर थाना पर पहुंचें।

हड़बड़ाकर वह लड़की को अपने साथ लेकर समस्तीपुर स्टेशन पहुंचे। तभी वहां पर पहले से मौजूद विभूतिपुर पुलिस ने लड़का और लड़की को अपने कब्जे में लेकर विभूतिपुर थाना साथ में ले गए। विभूतिपुर पुलिस की सूचना पर पहुंचे लड़की पक्ष की लोगों की उपस्थिति में लड़का एवं लड़की को प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा विभूतिनाथ मंदिर में पकड़ौआ विवाह करा दिया गया। राजस्व कर्मचारी के पिता का कहना था कि विभूतिपुर पुलिस द्वारा हमलोगों को जानकारी नहीं दी गई। साजिश रचकर जबरन शादी करा दी गई है।

दूसरी तरफ, राजस्व कर्मचारी रिंटू कुमार से उनके स्वजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। दोनों थाना में न्याय के लिए गुहार लगा रहे हैं। रिंटू कुमार के मोबाइल नंबर पर उनका पक्ष जानने के लिए कई बार कॉल किया गया, परंतु प्रत्येक वार मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा। लड़की रानी चंद्रप्रभा के स्वजनों का कहना है कि कोई जोर जबरदस्ती नहीं हुई। विवाह के बाद लड़की को लड़का के साथ भेज दिया गया है। लड़का पक्षवालों को समझाकर मामले को निपटा लेंगे। इस संबंध में छौड़ाही एवं विभूतिपुर थाना अध्यक्ष से संपर्क किया गया। उन्होंने इस तरह की किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

9 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

21 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

21 घंटे ago