Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन पर उत्पात मचा रहे एक बंदर को केले का लालच दे पिंजरा में पकड़ा, दो अब भी है बाहर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उत्पात मचा रहे बंदरों में से एक बंदर पिंजरा में कैद हो गया। हालांकि अभी भी दो बंदर बाहर ही है। रेल कर्मियों के अनुसार सबसे अधिक उत्पात मचाने वाला बंदर ही पिंजरा में कैद हुआ है। इससे काफी राहत मिली है। इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी है। ताकि बंदर को स्टेशन से ले जाकर सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा जा सके।

विदित हो कि पिछले एक महीने से तीन बंदरों के द्वारा समस्तीपुर स्टेशन पर उत्पात मचाया जा रहा है। इस कड़ी में दर्जन भर से अधिक यात्री एवं रेल कर्मियों को काटकर जख्मी कर चुका है। साथ ही खाने-पीने के सामग्री सहित अन्य यात्रियों के सामानों को भी छीनकर फेंक देता था। जिसके कारण यात्री एवं रेल कर्मी काफी परेशान थे। यहां तक की यात्री विश्रामालय में ही बंदर आराम करता था। जिसके कारण यात्री वहां जाने से भी परहेज कर रहे थे।

यात्रियों की परेशानी एवं बंदरों के उत्पात के बाद मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दिलीप कुमार ने इसकी सूचना डीआरएम को दी। फिर इसकी सूचना वन विभाग को दिया गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने स्टेशन का मुआयना करने के बाद यात्री विश्रामालय के सामने पिंजरा को रखा। जिसमें केला रखा गया था। केला देखकर जैसे ही बंदर पिजंरा में गया, अचानक पिंजरा बंद हो गया। जिसके बाद रेल कर्मियों ने राहत की सांस ली।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

4 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

13 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

16 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

18 घंटे ago