Samastipur

समस्तीपुर से शांभवी के चुनाव प्रचार में महावीर मंदिर न्यास समिति के प्रमुख व पूर्व IPS किशोर कुणाल भी उतरे, अपनी बहू के लिये मांगा वोट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट से एनडीए से एलजेपी (आर) की प्रत्याशी शांभवी चौधरी पूरे दमखम से जनसंपर्क अभियान में जुटी है। वहीं महागठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी भी मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। शाम्भवी के समर्थन में आज उनके ससुर और पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल समस्तीपुर पहुंचे।

किशोर कुणाल अपनी बहू शाम्भवी चौधरी की जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। किशोर कुणाल ने कहा कि समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र इतिहास रचने के कगार पर है। शांभवी योग्य, शिक्षित और संस्कारी उम्मीदवार है। वह सबसे कम उम्र की प्रत्याशी है। वह यहां की जनता की जो अपेक्षा होगी उसे पर खड़ी उतरेगी। शांभवी के कार्यों में भविष्य में उनका जो सहयोग होगा वह करेंगे।

वहीं शांभवी के सामने बिहार सरकार में जदयू के ही मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र को लेकर कहा कि उन्हें किसी के प्रति विद्वेष नहीं है। उनका भी करियर उज्जवल हो। इस चुनाव में वह शांभवी के साथ हैं। शांभवी की जीत को लेकर उन्हें कोई शंका नहीं है। वह सिर्फ इसीलिए आए हैं ताकि वह भारी मतों से यहां से जीत कर जाए और समस्तीपुर का नाम रोशन करें।

जनता में यह मैसेज था कि मैं शादी के विरुद्ध हूं , उनके चुनाव लड़ने के ख़िलाफ़ हूँ। इसी भ्रांति को दूर करने आया हूँ। इस दौरान भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के धरती पर उनके पुत्र व राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर भी मौजूद रहे। बताते चले कि किशोर कुणाल धार्मिक शिक्षा, आध्यात्मिकता एवं सामाजिक गतिविधियों को संचालित करने के लिए जाने जाते हैं। वह पटना महावीर मन्दिर न्यास समिति के प्रमुख भी है। एनडीए उम्मीदवार शांभवी चौधरी उनकी बहू है। किशोर कुणाल का ससुराल भी समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में ही है। उन्होंने अपनी बहू को सबसे कम उम्र की सांसद बनने के लिये समस्तीपुर पहुंचकर आशिर्वाद दिया व क्षेत्र के लोगों से जिताने की अपील की।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

3 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

5 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

14 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

15 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

18 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

20 घंटे ago