Samastipur

समस्तीपुर के 742 स्कूलों में पोषण वाटिका का होगा निर्माण, बच्चों को मिलेगा पौष्टिक आहार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सहित सूबे के 35 हजार 547 प्रारंभिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य में सुधार के लिए पोषण वाटिका बनाया जायेगा. वहीं जहां पर पोषण वाटिका है उसका विस्तार किया जाएगा. समस्तीपुर के 742 प्रारंभिक विद्यालय पोषण वाटिका के लिए चयनित है.

डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि हाल में पोषण वाटिका के सबसे बेहतर प्रचार-प्रसार के लिए बिहार को देशभर में पहला स्थान मिला है. उन्होंने बताया कि अब पोषण वाटिका के लिए 16 विभाग के साथ मिलकर संयुक्त प्रयास होगा. साथ ही पोषण वाटिका में उपजाये हुए साग-सब्जियां और फलों का इस्तेमाल मध्याह्न भोजन में किया जायेगा. इसके अलावा बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच भी होगी.

पोषण वाटिका से उपजाए हुए सब्जियों में पोषक तत्व भी भरपूर होंगे और बच्चों की सेहत भी अच्छी होगी. जिन स्कूलों में पोषण वाटिका का निर्माण कराया गया था. उन सभी स्कूलों की सिलसिलेवार तरीके से जांच की जायेगी. फिलहाल तो इस बात का पता लगाया जा रहा है कि पोषण वाटिका का किस हाल में है. वहां सब्जी उगाने का काम चल रहा है या नहीं. साथ ही जिस उद्देश्य के साथ पोषण वाटिका को निर्माण कराया गया था, उसे पूरा किया जा रहा या नहीं.

स्कूलों में पोषण वाटिका लगाने से बच्चों को पौष्टिक आहार मिलेगा. जिससे बच्चों में होनेवाली एनीमिया व रतौंधी जैसी बीमारी में कमी आयेगी. विभागीय आंकडे बताते हैं कि बच्चों में अधिकांश एनीमिया की शिकायतें मिलती रहती है. स्कूल में लगाये जाने वाले पोषण वाटिका की सब्जी आलू, गोभी, बैंगन, साग, टमाटर, गाजर, मूली, प्याज सहित अन्य सब्जियां एमडीएम योजना में ही उपयोग में लाया जायेगा. सरकार की योजना के तहत ही बिहार के प्रारंभिक विद्यालयों में पोषण वाटिका का द्वार भोजन विविधता का विकास का नारा दिया गया है.

इन विभागों के सहयोग से चलेगा पोषण वाटिका :

लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, जीविका, प्राथमिक शिक्षा, मनरेगा, सामाजिक वानिकी ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान एवं बागवानी मिशन, कृषि प्रौद्यौगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर, खाद्य विज्ञान एवं पोषण, सामुदायिक विज्ञान कॉलेज, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, राज्य स्वास्थ्य समिति, यूनिसेफ और मिट्टी जांच प्रयोगशाला.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

1 घंटा ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

2 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

3 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

11 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

12 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

12 घंटे ago